1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की आंखें हुई नम, डग आउट में रोते हुए आए नजर

VIDEO: राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की आंखें हुई नम, डग आउट में रोते हुए आए नजर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 29, 2026 11:59 pm IST,  Updated : May 30, 2026 12:08 am IST

GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स टीम का सफर आईपीएल 2026 के सीजन में क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 7 विकेट से हार मिलने के बाद खत्म हो गया। इस मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए।

VAIBHAV SOORYAVANSHI- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स टीम का सफर दूसरे क्वालीफायर मैच में हार के साथ खत्म हो गया। इस मैच में सभी की नजरें सबसे ज्यादा 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी निराश नहीं किया और 96 रनों के बेहतरीन पारी खेलने के साथ अपनी टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी टीम को 7 विकेट करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम का इस सीजन में सफर खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए जिसमें उनकी आंखों से आंसू भी गिरे।

डग आउट में अकेले बैठकर दिखे निराश

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जब राजस्थान रॉयल्स को हार मिली तो उस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए जिसमें रवींद्र जडेजा ने उनसे कुछ देर बात भी की। इसके बाद वैभव कैप से अपने चेहरे को छिपा रहे थे और फिर डग आउट में अकेले जाकर बैठ गए जिसमें उनके चेहरे पर निराशा साफतौर पर देखने को मिल रही थी। वैभव सूर्यवंशी की आंखों से जैसे ही आंसू टपके उन्होंने तुरंत तौलिए को मुंह पर रखते हुए अपना चेहरा नीचे की तरफ कर लिया। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर खुद को संभाला और डग आउट से बाहर निकले। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान वैभव सूर्यवंशी कुछ देर के लिए शुभमन गिल से भी बात करते हुए नजर आए।

आईपीएल 2026 में वैभव ने कई रिकॉर्ड्स किए तबाह

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अकेले ही आईपीएल इतिहास में एक सीजन में कई रिकॉर्ड्स तोड़े वैसा कोई भी बल्लेबाज उनसे पहले करने में कामयाब नहीं हो सका था। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस सीजन 16 मैचों में 48.50 के औसत से जहां 776 रन देखने को मिले तो वहीं उन्होंने 63 चौके लगाने के साथ कुल 72 छक्के भी लगाए। आईपीएल के एक सीजन में ये अभी तक किसी भी बल्लेबाज की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा रन पावरप्ले में बनाने के साथ 500 रनों का आंकड़ा भी पार करने वाले रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

गिल-सुदर्शन टी20 क्रिकेट में बनी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी, कोहली-गेल को छोड़ दिया पीछे

VIDEO: क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल