A
Hindi News खेल क्रिकेट टीम इंडिया से शर्मनाक हार मिलने के बाद बिखर गई है पाकिस्तान टीम? कोच माइक हेसन ने बताई अंदर की बात

टीम इंडिया से शर्मनाक हार मिलने के बाद बिखर गई है पाकिस्तान टीम? कोच माइक हेसन ने बताई अंदर की बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली हार का असर पाकिस्तान टीम पर काफी ज्यादा हुआ है। उस हार के बाद पाकिस्तान टीम हर मैच में कुछ न कुछ बदलाव कर रही है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi Image Source : PTI पाकिस्तान क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया था। टीम इंडिया से मिली हार असर पाकिस्तान खेमे में देखने को मिल रहा है। उनकी टीम उस हार से अभी तक उबर नहीं पाई है। पाक टीम इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में जरूर पहुंच गई है लेकिन अभी भी उनके खेमे में कई चीजों को लेकर टेंशन है। सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने टीम के अंदर की बात बताई है।

बाबर आजम के रोल को लेकर माइक हेसन ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेसन ने बाबर आजम को लेकर कहा कि देखिए, टीम को एक स्पेसिफिक रोल की जरूरत है और बाबर को यह बात अच्छी तरह पता है। मुझे लगता है कि उसे अच्छी तरह पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट 100 से कम है। हमें लगता है कि जरूरत पड़ने पर वह मिडिल ओवर्स का एक अच्छा खिलाड़ी है, खासकर अगर जब हम थोड़ी मुश्किल में हों। जैसा कि हमने USA के खिलाफ देखा, एक बार जब वह सेट हो जाता है, तो वह अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा सकता है।

बाबर को नहीं मिला था नामीबिया के खिलाफ मैच में बैटिंग करने का मौका?

नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच के दौरान पाकिस्तान मैनेजमेंट ने दो बड़े फैसले लिए। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग XI से बाहर किया और बाबर को उनकी तय जगह से हटा दिया। जब माइक हेसन से पूछा गया कि क्या भारत से हार के बाद यह एक बड़ा बदलाव था, तो कोच ने जवाब देते हुए कहा कि मैं ऐसा नहीं कहूंगा। सलमान मिर्जा अपने मौके के हकदार थे। बाबर ने सबसे पहले यह पहचाना कि जब लेफ्ट-आर्म स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे और पिच टर्न ले रही थी, तो दो राइट-हैंडर को भेजना समझदारी नहीं थी। एक बार जब लेफ्ट-आर्म स्पिनर का ओवर खत्म हो गया, तो नफे ने गेम संभाला। उस समय हमें इसी की जरूरत थी।

सलमान आगा के साथ वीडियो वायरल होने को लेकर क्या बोले हेसन?

हेसन से इस दौरान नामीबिया मैच के दौरान सलमान अली आगा के साथ उनकी वायरल क्लिप को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि मुझे वह वीडियो भेजा गया था और आप लोगों ने उसे पूरी तरह से गलत समझा है। मैं सलमान से बात करने जा रहा था कि नवाज को लेफ्ट-हैंडर होने के नाते पैड पहनाने के लिए कहा जाए। आगा आउट होने से परेशान थे और उसी वजह से उन्होंने अपनी बोतल जमीन पर फेंक दी। इसका हमारी बातचीत से कोई लेना-देना नहीं था।

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान के पहले ही सुपर 8 मुकाबले में पड़ेगा खलल! क्या ​बारिश बनेगी विलेन

ऑस्ट्रेलिया ने विदाई वाले मुकाबले में किया कमाल, टी20 विश्व कप के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Latest Cricket News