1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के पहले ही सुपर 8 मुकाबले में पड़ेगा खलल! क्या ​बारिश बनेगी विलेन

पाकिस्तान के पहले ही सुपर 8 मुकाबले में पड़ेगा खलल! क्या ​बारिश बनेगी विलेन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 20, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 11:31 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब टीम सुपर 8 में शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। लेकिन इस दौरान बारिश होने के काफी ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सुपर 8 का पहला मुकाबला 21 फरवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा। ये मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है। लेकिन इसमें बारिश खलल डाल सकती है। कोलंबो में शुक्रवार को भी दिन भर बारिश होती रही। 21 फरवरी को कोलंबो में कैसा मौसम रहेगा, कितने प्रतिशत बारिश की संभावना है, चलिए जरा मौसम के पूर्वानुमान पर एक नजर डालते हैं। 

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर 8 मुकाबला शनिवार को कोलंबो में खेला जाएगा

टी20 विश्व कप 2026 का लीग चरण अब समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को इसका आखिरी मैच खेला गया, इसमें ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हरा दिया है। अब सुपर 8 की बारी है। इसका आगाज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगा। मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम को सात बजे से शुरू होगा। अब तक के मौसम के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो पता चलता है कि शनिवार की शाम को बारिश होने के काफी ज्यादा चांस हैं। 

कोलंबो में कैसा रहा 21 फरवरी का मौसम, एक्यूवैदर पर बारिश की संभावना

कोलंबो के मौसम के बारे में जब एक्यूवैदर पर पता किया गया तो जानकारी मिली कि मैच के दिन यानी शनिवार को काफी बारिश होने का पूर्वानुमान है। श्रीलंका के समय अनुसार दोपहर करीब तीन बजे से लेकर शाम 5 बजे तक 50 फीसदी बारिश की आशंका जताई गई है। गूगल पर जब मौसम के बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि शाम सात बजे के करीब हल्की बारिश हो सकती है। अगर मौसम साफ नहीं हुआ और मैदान पर पानी रहा तो फिर टॉस में भी देरी हो सकती है। पता चला है कि देर शाम करीब आठ बजे तक भी बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश के आसार हैं। 

छोटा किया जा सकता है बारिश के कारण मैच, रद हुआ तो एक एक अंक मिलेगा

अगर कोलंबो में मैच के दौरान बारिश हुई तो इस बात की भी संभावना है कि मैच को छोटा किया जाए। अगर पूरा मैच नहीं हो पाया तो छोटा मैच कराने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अगर पूरा ही मैच कहीं बारिश से धुल गया तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। इस बीच अगर एक टीम ने पूरे 20 ओवर की बल्लेबाजी की और दूसरी टीम की बैटिंग के दौरान बारिश आती है तो डकबर्थ लुइस मैथड के अनुसार नया टारगेट दिया जाएगा। 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला

अब चूंकि ये सुपर 8 के मैच हैं, इसलिए जरा सी भी गलती और लापरवाही किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकती है। एक मैच हाथ से जाने का मतलब ये है कि आप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम लीग फेज में केवल एक मैच हारकर सुपर 8 तक पहुंची है। उसे साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तनी टीम भारत से 61 रन से मैच हारी थी, बाकी तीन मैच जीतकर टीम सुपर 8 में पहुंची है। अब देखना होगा कि जब ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो कौन सी टीम भारी पड़ती है। फिलहाल तो बारिश क्या विलेन बनेगी या फिर पूरा मैच होगा, इस पर भी नजर रखी जानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें 

ऑस्ट्रेलिया ने विदाई वाले मुकाबले में किया कमाल, टी20 विश्व कप के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल 1 ने पार किया 200 का आंकड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल