ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप 2026 से विदाई हो गई है। टीम का रवानगी पहले ही तय हो गई थी, लेकिन उसे अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलना था, जो उससे 9 विकेट के बड़े अंतर से जीत लिया है। साल 2009 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप के पहले ही राउंड से बाहर होकर जा रही है। बीच टीम ने साल 2024 के एक रिकॉर्ड की बराबरी जरूर कर ली है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
टी20 विश्व कप के आखिरी मैच में जब ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमें आमने सामने आईं तो टॉस कप्तान मिचेल मार्श ने जीत लिया। उम्मीद की जा रही थी कि वे पहले बल्लेबाजी का फैसला करेंगे, लेकिन इसके उलट हुआ। मार्श ने गेंदबाजी चुनी और ओमान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। इसके बाद ओमान की पूरी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई और केवल 104 रन पर ही आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी ने केवल 9.4 ओवर में 115 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया।
इस बीच अगर रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में 100 रन से अधिक के टारगेट को संयुक्त रूप से सबसे तेज चेज कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। टीम ने साल 2024 के टी20 विश्व कप में यूएसए के खिलाफ 116 रनों का लक्ष्य 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया था। यानी दोनों मैचों केा 62 बॉल शेष रहते जीता गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007 में केपटाउन में श्रीलंका के खिलाफ 102 रनों का टारगेट 58 बॉल शेष रहते हासिल किया था। यानी अब ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप में 100 से अधिक रन चेज करते हुए ये सबसे बड़ी जीत हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने एक और बार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 बॉल पर 64 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे। उनके बल्ले से सात चौके और चार छक्के आए। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वे ऑस्ट्रेलिया के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के दो लगातार मैचों में बैक टू बैक अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले पाकिस्तान के बाबर आजम तीन बार ये काम कर चुके हैं। पाकिस्तान के ही शोएब मलिक, भारत के रोहित शर्मा भी ये कारनामा करने में कामयाब रहे हैं। वेस्टइंडीज के शे होप ने तो इसी साल ये काम करके दिखाया है।
यह भी पढ़ें
T20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल 1 ने पार किया 200 का आंकड़ा
साउथ अफ्रीका टीम का बदल गया कप्तान, टी20 विश्व कप के बीच लिया गया अहम फैसला
संपादक की पसंद