Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका टीम का बदल गया कप्तान, टी20 विश्व कप के बीच लिया गया अहम फैसला

साउथ अफ्रीका टीम का बदल गया कप्तान, टी20 विश्व कप के बीच लिया गया अहम फैसला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 20, 2026 08:57 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 09:00 pm IST

साउथ अफ्रीका ​क्रिकेट ने अहम फैसला लेते हुए मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। इसमें केशव महाराज टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

south africa cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस वक्त भारत में टी20 विश्व कप 2026 के अपने मुकाबले खेल रही है। टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है और रविवार को उसका पहला मैच है। इस बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अगली सीरीज के ​लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें टी20 विश्व कप खेल रहे 3 प्लेयर्स को छोड़कर बाकी को टीम से बाहर कर दिय गया है। माना जा रहा है कि उन्हें आराम दिय गया है। टीम की कमान केशव महाराज को सौंपी गई है। टीम की कप्तानी तो वैसे एडन मारक्रम संभाल रहे हैं, जो टी20 विश्व कप में भी जारी रहेगा, लेकिन केवल इसी सीरीज के लिए टीम के कप्तान में ​बदलाव किया गया है।

पांच अनकैप्ड प्लेयर्स को दिया गया मौका, हो सकता है डेब्यू

टी20 विश्व कप 2026 के तुरंत बाद साउथ अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। अब टीम का भी ऐलान हो गया है। टीम की कप्तानी केशव महाराज करते हुए नजर आएंगे। टीम में 5 अनकैप्ड प्लेयर भी चुने गए हैं। जिन्हें इस सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसमें ईथन बॉश, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना के नाम शामिल हैं। 

15 मार्च से शुरू होगी सीरीज, 25 को खेला जाएगा आखिरी मुकाबला

टी20 विश्व कप का आखिरी मुकाबला 8 मार्च को होगा। इसी दिन फाइनल है। वहीं साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। सीरीज न्यूजीलैंड की सरजमीं पर होगी। अभी न्यूजीलैंड टीम का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है जल्द ही उनकी टीम भी सामने आ जाएगी। सीरीज का समाप 25 मार्च को होगा। इस दौरान टी20 विश्व कप खेल रहे अधिकतर साउथ अफ्रीका खिलाड़ी आराम करेंगे। मार्च के आखिर में ही आईपीएल शुरू हो जाएगा, उसमें भी साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। 

टी20 विश्व कप खेल रहे केवल तीन ही खिलाड़ी स्क्वाड में शामिल

इस वक्त साउथ अफ्रीका के लिए जो ​खिलाड़ी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं, उसमें से केवल तीन को ही न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। उसमें कप्तान केशव महाराज के अलावा स्पिनर जॉर्ज लिंडे और ऑलराउंडर जेसन स्मिथ का नाम शामिल है। देखना होगा कि नई नवेली साउथ अफ्रीका की टीम इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है। फिलहाल तो सभी की नजर टी20 विश्व कप के सुपर 8 पर है, जहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को सुपर 8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, डियान फ़ॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलेन, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन और जेसन स्मिथ।

यह भी पढ़ें 

राहुल चाहर की शादी टूटी, सोशल मीडिया पर क्रिकेटर ने बयां की पूरी बात

​पाकिस्तानी खिलाड़ी अब इस विदेशी लीग में खेलेंगे, कब होगा इसके लिए ऑक्शन

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement