1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ​पाकिस्तानी खिलाड़ी अब इस विदेशी लीग में खेलेंगे, कब होगा इसके लिए ऑक्शन

​पाकिस्तानी खिलाड़ी अब इस विदेशी लीग में खेलेंगे, कब होगा इसके लिए ऑक्शन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 20, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 04:25 pm IST

पाकिस्तानी प्लेयर्स ने अब एक और विदेशी लीग में शामिल होने के लिए अपना नाम दिया है, लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी ​वहां बिक पाएंगे, इसकी संभावना काफी कम है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
​पाकिस्तानी खिलाड़ी Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेल रही है। इसमें पाकिस्तान ने कम से कम टीम सुपर 8 तक में पहुंच गई है, लेकिन उसके बाद टीम का क्या होगा कहना मुश्किल है। पाकिस्तानी खिलाड़ी इस बीच आलोचनाओं के भी शिकार हो रहे हैं। अब पता चला है कि पाकिस्तानी प्लेयर्स ने विदेशी लीग के लिए अपना नाम दिया है। अगले महीने इसके लिए ऑक्शन होगा, लेकिन कई टीमें ऐसी हैं, जो किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने पाले में करने के मूड में फिलहाल नजर नहीं आ रही हैं। 

अगले महीने होगा द हंड्रेड के लिए ऑक्शन

इस वक्त द हंड्रेड के ऑक्शन की तैयारी चल रही है। अभी भले ही विश्व कप चल रहा हो, लेकिन पता चला है कि पाकिस्तान के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने इसके लिए अपना नाम दिया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अल आगा, पूर्व कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, सलामी बल्लेबाज सैम अयूब, स्पिनर उस्मान तारिक के नाम इसमें शामिल बताए जाते हैं। पता चला है कि इसमें पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि डोमेस्टिक खेलने वाले खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दिया है। हालांकि किसी भी भारतीय ने इसके लिए अपना नाम अभी तक नहीं दिया है। 

द हंड्रेड में आठ टीमें लेती हैं हिस्सा

द हंड्रेड में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा लेती हैं, इसमें से ज्यादातर का स्वामित्व भारतीयों के पास है। ऐसे में वे टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाने जा रही हैं। आपको बता दें कि आठ में से छह टीमें भारतीयों के स्वामित्व वाली हैं, जहां उनका कुछ न कुछ स्टेक लगा हुआ है और उनका भारत से कनेक्शन है। जानकारी मिली है कि करीब 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस लीग के लिए अपना नाम दिया है। 

भारतीय टीमें नहीं खरीदेंगी पाकिस्तान प्लेयर्स

इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कोई भी भारतीय टीम पाकिस्तानी प्लेयर्स पर दांव लगाने के बारे में नहीं सोच रही है। इसके लिए 11 और 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जो टीमें द हंड्रेड में खेलती हैं, उनका कनेक्शन आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की टीमों से है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं। द हंड्रेड के अलावा और कहीं भी जो आईपीएल टीमें हिस्सा लेती हैं, उसमें भी कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है। 

यह भी पढ़ें 

बांग्लादेश बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, दो सीनियर प्लेयर्स का हुआ डिमोशन, A+ कैटेगरी में कोई भी खिलाड़ी नहीं

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हराने के बाद जिम्बाब्वे कोच का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर, अब टीम इंडिया को चेताया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल