1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान टीम को मिला चिल्लर, हर प्लेयर के खाते में आए बहुत कम पैसे

एशिया कप ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान टीम को मिला चिल्लर, हर प्लेयर के खाते में आए बहुत कम पैसे

पाकिस्तान अंडर19 टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को प्राइज मनी के तौर पर 15000 US डॉलर मिले।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : X@ACCMEDIA1 पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan Prize Money: अंडर19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया को 191 रन से हराया। समीर मिन्हास की शतकीय पारी के बाद अली रजा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इनामी राशि के तौर पर 15000 यूएस डॉलर मिले, जिसकी वैल्यू भारतीय रूपये में तकरीबन 13.43 लाख है।

पाकिस्तानी प्लेयर्स को मिले बहुत कम पैसे

अब सवाल उठता है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कितने रूपये मिलेंगे। आपको बता दें कि इस एशिया कप के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड में कुल 15 खिलाड़ी थे, साथ ही सपोर्ट स्टाफ में भी कुछ लोग मौजूद रहे। ऐसे में देखा जाए तो एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाते में एक लाख रूपये से भी कम पैसे आएंगे। आम तौर पर बड़े टूर्नामेंट जीतने के बाद टीमों को इससे कहीं ज्यादा इनामी राशि मिलती है।

फाइनल से पहले अजेय रही थी टीम इंडिया

टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने उनका विजयी अभियान रोक दिया। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने इसके साथ ही दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह 2012 में संयुक्त रूप से विजेता बना था। भारत 2012 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रहा था क्योंकि तब मैच टाई हो गया था। वहीं भारतीय टीम छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है।

समीर मिन्हास को मिले दो-दो अवॉर्ड

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी. जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 347 रन बनाए। टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 156 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। समीर मिन्हास को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड मिला। टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने कमाल किया।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 मैचों में नहीं मिलेगा कप्तान का साथ? जीत के बाद कमिंस ने दिया बड़ा संकेत

IND vs PAK: कौन हैं समीर मिन्हास, भारत के खिलाफ खेली 172 रनों की पारी, इतनी गेंदों में ठोका शतक

Latest Cricket News