1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द हंड्रेड में सनराइजर्स की टीम से बाहर हो सकते हैं अबरार अहमद, सामने आई इसकी बड़ी वजह

द हंड्रेड में सनराइजर्स की टीम से बाहर हो सकते हैं अबरार अहमद, सामने आई इसकी बड़ी वजह

सनराइजर्स लीड्स की फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड के ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदा। लेकिन अब वो द हंड्रेड में नहीं खेल पाएंगे, इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है।

Abrar Ahmed- India TV Hindi
Image Source : AP अबरार अहमद

12 मार्च को इंग्लैंड में द हंड्रेड ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स की फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अबरार अहमद के द हंड्रेड लीग में खेलने की संभावना बेहद कम है।

पाकिस्तान को करना है वेस्टइंडीज का दौरा

द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उनके इस टूर्नामेंट में खेलने पर संशय है। इसके पीछे की वजह है पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की सीरीज। काफी हद तक संभव है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी शायद उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) न दे क्योंकि पाकिस्तान टीम को द हंड्रेड के दौरान वेस्टइंडीज का दौरा करना है। पाकिस्तान की टीम 15 जुलाई से 7 अगस्त तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। वहीं द हंड्रेड का ये सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त को खत्म होगा।

द हंड्रेड में अबरार अहमद के खेलने की संभावना बेहद कम

TOI के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में नहीं खेलें। सूत्र ने ये भी बताया कि ऑक्शन में उन्हें पैसा ज्यादा मिला है और पीसीबी चीफ के साथ उनके संबंध अच्छे हैं तो मामला अभी 50-50 में फंसा हुआ है। उनके एजेंट ने उनका नाम ऑक्शन में डाला है, जिसका मतलब है कि उन्हें NOC मिलने का भरोसा है। वह उन कुछ मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटरों में से हैं जिनके PCB चीफ के साथ अच्छे रिश्ते हैं। उनके द हंड्रेड में खेलने के चांस 50-50 हैं। अब देखना ये होगा कि उन्हें द हंड्रेड में खेलने के लिए NOC मिलता है या नहीं।

द हंड्रेड में अभी तक नहीं खेले हैं अबरार अहमद 

अबरार अहमद की बात करें तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के इस फेमस 100 बॉल वाले टूर्नामेंट में नहीं खेला है। वह पहली इस टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट हुए हैं। अबरार अहमद के पास टी20 फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 84 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 20.47 की औसत से 109 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.20 का रहा है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

Latest Cricket News