1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा, टेम्बा बवुमा का विकेट लेते ही पैट कमिंस बन गए इस लिस्ट का हिस्सा

लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा, टेम्बा बवुमा का विकेट लेते ही पैट कमिंस बन गए इस लिस्ट का हिस्सा

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का विकेट हासिल करते ही खुद को एक खास लिस्ट का हिस्सा बना लिया।

Temba Bavuma And Pat Cummins- India TV Hindi
Image Source : AP टेम्बा बावुमा और पैट कमिंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर अफ्रीकी टीम की पकड़ काफी मजबूत हो चुकी थी। चौथी पारी में 282 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए थे, जिसमें उन्हें जीत के लिए सिर्फ 69 रन और बनाने थे। वहीं चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट 217 के स्कोर पर कप्तान टेम्बा बावुमा के रूप में गंवा दिया जिनको ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा जिसके साथ ही एक वह एक खास लिस्ट का भी हिस्सा बन गए।

लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा

टेम्बा बावुमा के बल्ले से 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने एडन मारक्रम के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी उस समय की जब इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास पूरी तरह से हावी होने का मौका था। बावुमा को जब चौथे दिन के खेल में पैट कमिंस ने आउट किया तो उसी के साथ वह लॉर्ड्स के मैदान पर 5वें ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विपक्षी टीम के कप्तान का विकेट हासिल किया। कमिंस से पहले लॉर्ड्स के मैदान पर ऐसा पिछली बार एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने किया था जब उन्होंने साल 2006 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में महेला जयवर्धने का विकेट हासिल किया था।

लॉर्ड्स में विपक्षी टीम के कप्तान को टेस्ट मैच की दोनों पारियों आउट करने वाले कप्तान

  • मोंटी नोबले (ऑस्ट्रेलिया) - आर्ची मैक्लारेन (इंग्लैंड, साल 1909)
  • ऑर्थर गिलीगन (इंग्लैंड) - हार्बी टेलर (साउथ अफ्रीका, साल 1924)
  • वॉल्टर रॉबिंस (इंग्लैंड) - कर्ली पेज (न्यूजीलैंड, साल 1937)
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) - महेला जयवर्धने (श्रीलंका, साल 2006)
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका, साल 2025)

मेहमान टीम के तौर पर लॉर्ड्स में चौथी पारी में की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

एडन मारक्रम और टेम्बा बावुमा के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले की चौथी पारी में तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी देखने को मिली जो मेहमान टीम के तौर पर अब तक इस मैदान पर किसी भी विकेट के लिए चौथी पारी में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर लॉरी गोम्स और गॉर्डन ग्रिनीज के बीच साल 1984 में हुई 284 रनों की साझेदारी है।

ये भी पढ़ें

दमदार पारी से जितेश शर्मा ने टीम को फाइनल में पहुंचाया, जानें खिताब के लिए किससे होगा सामना

VIDEO: खिलाड़ी है या सुपरमैन, 40 की उम्र में फाफ डु प्लेसिस ने दिखाई गजब की फुर्ती, एक हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच

Latest Cricket News