1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान

पैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान

Pat Cummins: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह मैच में अभी तक कुल 6 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।

pat cummins- India TV Hindi
Image Source : AP पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला एशेज सीरीज के एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 435 रनों का टारगेट दिया है। अब चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर है और उसके लिए कप्तान पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है और एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है।

पैट कमिंस ने टेस्ट कप्तान के तौर पर पूरे किए 150 विकेट

पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरी पारी में वह अभी तक तीन विकेट ले चुके हैं। इस तरह से कुल मिलाकर मैच में 6 विकेट झटक चुके हैं और इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कप्तान के तौर पर अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसे दूसरे टेस्ट कप्तान बने हैं, जिन्होंने टेस्ट में कप्तान रहते हुए 150 प्लस विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान ने ऐसा किया था। इमरान ने टेस्ट कप्तान के तौर पर कुल 187 विकेट लिए थे।

पैट कमिंस साल 2021 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने थे और उसके बाद से ही उन्होंने उन्होंने टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अभी तक टीम के लिए 38 टेस्ट मैचों में कुल 151 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें 9 बार पांच विकेट हॉल शामिल रहे हैं।

पैट कमिंस के लिए झटके 300 से ज्यादा विकेट

पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए साल 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 72 टेस्ट मैचों में कुल 315 विकेट झटके हैं। उनकी लाइन लेंथ बहुत ही सटीक होती है और वह दुनिया के किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं।

जैक क्रॉली ने लगाया अर्धशतक

435 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब बेन डकेट सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ओली पोप 17 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में जो रूट (39 रन) ने कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश की, लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। फिर जैक क्रॉली ने एक छोर संभाले थे, लेकिन नाथन लायन की गेंद पर वह चकमा खा गए और उन्हें 85 रनों पर आउट होना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

मुंबई के स्क्वाड का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा को भी मिली जगह; इस खिलाड़ी सौंपी गई कमान

IND vs SA T20I Series: किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और झटके सबसे ज्यादा विकेट; इन प्लेयर्स के सिर सजा ताज

Latest Cricket News