1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA T20I Series: किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और झटके सबसे ज्यादा विकेट; इन प्लेयर्स के सिर सजा ताज

IND vs SA T20I Series: किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और झटके सबसे ज्यादा विकेट; इन प्लेयर्स के सिर सजा ताज

 Published : Dec 20, 2025 11:20 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 11:20 am IST

IND vs SA T20I Series: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 मैच 30 रनों से अपने नाम कर लिया और इसी के साथ धमाकेदार अंदाज में सीरीज जीत ली।

tilak varma- India TV Hindi
वरुण चक्रवर्ती और तिलक वर्मा Image Source : AP

India vs South Africa T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है, जहां टीम इंडिया ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के लिए तीसरे टी20 मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए पूरी सीरीज में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने दमदार खेल दिखाया।

टी20 सीरीज में तिलक वर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2025 में हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम रहा। उन्होंने सीरीज के चार मैचों में कुल 187 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। पांचवें मैच में उन्होंने 42 गेंदों में कुल 73 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा और टीम की जीत में अहम रोल निभाया। वहीं दूसरे टी20 मैच में भी 34 गेंदों में कुल 62 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का ताज क्विंटन डिकॉक के सिर सजा। उन्होंने चार मैचों में कुल 156 रन बनाए, जिसमें 90 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने 46 गेंदों में कुल 90 रनों की पारी खेली थी और उनकी वजह से ही अफ्रीकी टीम ने 51 रनों से जीत दर्ज की थी। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था।

IND vs SA के बीच 2025 में हुई T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स:

बल्लेबाज देश रन
तिलक वर्मा भारत 187
क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका 156
हार्दिक पांड्या भारत 142
एडन माक्ररम साउथ अफ्रीका 110
अभिषेक शर्मा भारत 103

वरुण चक्रवर्ती ने किया शानदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच साल 2025 में हुई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ताज स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के सिर सजा है। उन्होंने चार मैचों में कुल 10 विकेट झटके। पांचवें टी20 मैच में उन्होंने चार विकेट हासिल किए। पूरी सीरीज में अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लुंगी एनगिडी ने हासिल किए। उन्होंने सीरीज के चार मैचों में 6 विकेट हासिल किए। इस तरह से सीरीज में वरुण ने उनसे ज्यादा कुल 4 विकेट झटके।

IND vs SA के बीच 2025 में हुई T20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर्स:

गेंदबाज देश विकेट
वरुण चक्रवर्ती भारत 10
लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका 6
ओटनेल बार्टमैन साउथ अफ्रीका 5
अर्शदीप सिंह भारत 5
जसप्रीत बुमराह भारत 4
लुथो सिपामला साउथ अफ्रीका 4

यह भी पढ़ें:

ODI, T20I में रही बल्ले-बल्ले, टेस्ट में हाल बेहाल; 2025 में हर फॉर्मेट में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

साल 2025 में एक भी फिफ्टी नहीं जड़ सका भारतीय बल्लेबाज, बना सिरदर्द; अब खराब फॉर्म के लिए क्या कह दिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल