1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई के स्क्वाड का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा को भी मिली जगह; इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान

मुंबई के स्क्वाड का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा को भी मिली जगह; इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान

 Published : Dec 20, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 02:03 pm IST

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए रोहित शर्मा को मुंबई की स्क्वाड में मौका मिला है। टीम में कई युवा प्लेयर्स को भी चांस दिया गया है।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उनका पूरा फोकस इस समय वनडे क्रिकेट पर ही है। वह टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं और इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी कि बीसीसीआई उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कह सकता है। अब इस पर से पर्दा उठ गया है और रोहित को विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। इन मैचों के लिए मुंबई की कमान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई है।

सरफराज खान को मिला मौका

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा के अलावा टीम में सरफराज खान, मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी को भी मौका मिल सकता है। खास बात ये है कि पिछले कुछ समय से मुंबई के लिए खेल रहे अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल और आयुष म्हात्रे को टीम में जगह नहीं मिली है। रहाणे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं जायसवाल अभी अस्पताल में हैं और पूरी तरह से फिट हो रहे हैं।

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

मुंबई की स्क्वाड में इस बार कई नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है। इनमें चिन्यम सुतार, ईशान मुलचंदानी और तेज गेंदबाज ओंकार तरमाले शामिल हैं। चिन्मय साल 2019 में इंडिया इमर्जिंग के लिए चार लिस्ट-ए मैच खेले थे। ईशान और तरमाल को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सिद्धेश लाड, विकेटकीपर हार्दिक तामोरे और स्पिन गेंदबाज शम्स मुलानी और तनुष कोटियन को भी मौका मिला है।

सिक्किम के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 में मुंबई की टीम अपना पहला मुकाबला सिक्किम के खिलाफ 24 दिसंबर को खेलेगी। जयपुर के मैदान पर खेलेगी। इसके दो दिन बाद मुंबई की टीम उत्तराखंड के खिलाफ 26 दिसंबर को जयपुर के ग्राउंड में ही खेलेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (दो गेम), ईशान मूलचंदानी, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, चिन्मय सुतार, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, ओंकार तरमाले, सिल्वेस्टर डिसूजा, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA T20I Series: किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और झटके सबसे ज्यादा विकेट; इन प्लेयर्स के सिर सजा ताज

ODI, T20I में रही बल्ले-बल्ले, टेस्ट में हाल बेहाल; 2025 में हर फॉर्मेट में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल