PBKS vs SRH IPL 2026: IPL 2026 में एक और रोमांचक मुकाबले से पहले फैंस की नजरें सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि पिच और मौसम पर भी टिकी हुई हैं। मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बल्लेबाज हावी रहेंगे या गेंदबाज मैच पर पकड़ बनाएंगे और कहीं बारिश खेल बिगाड़ तो नहीं देगी। दरअसल, IPL 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब और हैदराबाद की टीमें शनिवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह इस मैदान पर सीजन का दूसरा मैच होगा। इससे पहले यहां पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को कम स्कोर वाले मुकाबले में तीन विकेट से हराया था, जिससे यह साफ हो गया कि पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है।
पिच में क्या है खास?
यह स्टेडियम भले ही नया हो, लेकिन यहां के आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। अब तक खेले गए 12 मैचों में पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने बराबर जीत हासिल की है, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम को स्पष्ट बढ़त मिली है। इस मैदान पर औसतन पहली पारी में करीब 168 रन बनते हैं। पिच की बात करें तो पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था और सिर्फ 162 रन का स्कोर ही बन पाया था। दिन का मैच होने के कारण इस बार भी पिच धीमी रह सकती है और गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में एक और लो-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है, जहां हर रन की अहमियत होगी।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम की बात करें तो फैंस के लिए राहत की खबर है। दोपहर से लेकर शाम तक मौसम साफ और सुहावना रहने वाला है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना लगभग ना के बराबर है। हल्की हवाएं चलेंगी और जैसे-जैसे शाम होगी, तापमान धीरे-धीरे गिरकर 25 डिग्री के आसपास तक पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर मौसम पूरी तरह मैच के अनुकूल नजर आ रहा है और फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:
रवींद्र जडेजा का धमाका, हार्दिक पांड्या के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय
वैभव सूर्यवंशी IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी, जायसवाल-राहुल को छोड़ दिया पीछे
Latest Cricket News