A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK मैच को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के कहने पर बांग्लादेश ने उठाया था ये बड़ा कदम

IND vs PAK मैच को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के कहने पर बांग्लादेश ने उठाया था ये बड़ा कदम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

PCB Chairman Mohsin Naqvi- India TV Hindi Image Source : AFP मोहसिन नकवी और अमीनुल इस्लाम

IND vs PAK: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला एक समय गंभीर संकट में पड़ गया था। 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर हालात इतने बिगड़ गए थे कि पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी निर्देश बताए गए थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने यू-टर्न लिया और बयान जारी कर कहा कि वह IND vs PAK मुकाबला खेलने को तैयार है। लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अंदरूनी सच्चाई सामने आई है।

मोहसिन नकवी ने BCB से लगाई गुहार

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से आग्रह किया कि वे पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की औपचारिक अपील करें। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नकवी ने अमीनुल इस्लाम से संपर्क कर यह अनुरोध किया ताकि पाकिस्तान इस विवादित स्थिति से सम्मानजनक तरीके से बाहर निकल सके।

BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अपनी यात्रा के बाद और हमारी बातचीत के संभावित नतीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पाकिस्तान से अनुरोध किया कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप मैच खेले, ताकि पूरे क्रिकेट जगत का हित बना रहे। इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि पर्दे के पीछे कई क्रिकेट बोर्ड इस मुकाबले को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने जताया आभार

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बहिष्कार से सबसे ज्यादा नुकसान श्रीलंका को उठाना पड़ सकता था। इस मैच के रद्द होने से उन्हें काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान होता। इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट और वहां की सरकार भी पाकिस्तान से लगातार अपील कर रही थी कि वह मैच का बहिष्कार न करे। पाकिस्तान के मैच खेलने पर सहमति जताने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने X पर लिखा - प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि क्रिकेट का यह पसंदीदा खेल जारी रहे। कोलंबो में जारी T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला तय समय पर होगा, यह जानकर खुशी हुई। सह-मेजबान के रूप में श्रीलंका, ICC और सभी संबंधित पक्षों के प्रयासों की सराहना करता है।

यह भी पढ़ें:

टीम में सबकुछ ठीक नहीं? T20 WC के बीच खिलाड़ी को घर भेजा, कप्तान बोले- भारत और पाकिस्तान का कोई भेद नहीं

पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट, बाबर आजम की बैटिंग पर पोंटिंग और शास्त्री ने उठाए गंभीर सवाल

Latest Cricket News