1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB को करना पड़ा स्क्वाड में बदलाव, हैदर अली के रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

PCB को करना पड़ा स्क्वाड में बदलाव, हैदर अली के रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी शाहीन टीम की स्क्वाड में 2 बड़े बदलाव का ऐलान किया है, जिसमें क्रिमिनल आरोपों का सामना कर रहे हैदर अली के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया गया है।

Haider Ali- India TV Hindi
Image Source : GETTY हैदर अली

पाकिस्तान शाहीन टीम का इंग्लैंड दौरा भले ही खत्म हो गया लेकिन ये इस समय पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह पाकिस्तानी शाहीन टीम का हिस्सा हैदर अली पर लगे क्रिमिनल आरोप हैं, जिसके चलते उनसे ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पूछताछ भी है। पाकिस्तान शाहीन टीम को अपनी अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेलनी है जिसमें वह कुल 12 टीमों के बीच होने वाले टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इसको लेकर पीसीबी ने इंग्लैंड के दौरे पर गई स्क्वाड में 2 बड़े बदलाव का ऐलान किया है, जिसमें हैदर अली के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया गया है।

हैदर अली की जगह पर मोहम्मद फईक को मिली जगह

पीसीबी ने पाकिस्तानी शाहीन टीम में जो 2 बड़े बदलाव किए हैं उसमें उन्होंने क्रिमिनल आरोपों का सामना कर रहे हैदर अली की जगह पर मोहम्मद फईक को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में होने वाला ये टूर्नामेंट 14 से 24 अगस्त तक खेला जाएगा। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा की जगह पर तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर को स्क्वाड में शामिल किया गया है। सलमान मिर्जा ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था, जिसमें वह तीन मैचों में 7 विकेट लेने में कामयाब रहे थे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की स्क्वाड में नहीं चुना गया था।

बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला

पाकिस्तानी शाहीन टीम 12 टीमों के टी20 टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ 14 अगस्त को खेलेगी, इसके बाद उसे अपना अगला मैच स्कॉर्चर्स के खिलाफ 16 अगस्त जबकि तीसरा मैच 18 अगस्त को रेनेगेड्स की टीम के खिलाफ खेलना है। 19 अगस्त को पाकिस्तान शाहीन टीम का सामना किंग्समेन की टीम से होगा, जबकि 21 और 22 अगस्त को उन्हें स्ट्राइकर्स और नेपाल की टीम से मुकाबला होगा।

यहां पर देखिए पाकिस्तान शाहीन टीम का स्क्वाड

मुहम्मद इरफान खान (कप्तान), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मेहरान मुमताज, मोहम्मद फईक, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), मुबासिर खान, साद मसूद, शाहिद अजीज, उबैद शाह, यासिर खान।

ये भी पढ़ें

इस खिलाड़ी ने चौका लगाकर जड़ी एक और धमाकेदार सेंचुरी, दो साल बाद देखा ये खास दिन

9 छक्के और केवल 52 बॉल में धमाकेदार सेंचुरी, श्रेयस अय्यर के जोड़ीदार का बड़ा कारनामा

Latest Cricket News