1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने चौका लगाकर जड़ी एक और धमाकेदार सेंचुरी, दो साल बाद देखा ये खास दिन

इस खिलाड़ी ने चौका लगाकर जड़ी एक और धमाकेदार सेंचुरी, दो साल बाद देखा ये खास दिन

 Published : Aug 08, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 03:39 pm IST

Devon Conway Century: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन डेवोन कॉनवे ने शानदार शतक लगाया और अपनी टीम को बड़ी लीड दिला दी।

devon conway- India TV Hindi
डेवोन कॉनवे Image Source : GETTY

Devon Conway Test century: इस वक्त न्यूजीलैंड की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जारी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम तो एक छोटे से स्कोर पर आउट हो गई, लेकिन उसके बाद जब न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी आई तो टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। न्यूजीलैंड के पास एक बड़ी लीड हो गई है, इसके लिए भी बल्लेबाजी जारी है। इस बीच डेवोन कॉनवे ने शानदार शतक लगाने का काम किया है। कॉनवे ने करीब दो साल बाद ये दिन देखा है। 

जिम्बाब्वे की टीम केवल 125 रन बनाकर आउट हो गई

जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने केवल 125 रन बनाए और आउट हो गई। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी आई तो विल यंग के रूप में पहला विकेट ही तब गिरा जब टीम का स्कोर 162 रन हो चुका था। यानी न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के ही मैच में लीड ले ली थी। विल यंग ने 74 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे टिके रहे और अपनी टीम के लिए रन बनाते रहे। इस बीच मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया। 

डेवोन कॉनवे ने जड़ा पांचवां टेस्ट शतक 

डेवोन कॉनवे ने 143 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां शतक है, लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने क​रीब दो साल बाद शतक लगाने का काम किया है। ऐसा नहीं है कि डेवोन कॉनवे की पारी बहुत आसान रही हो, कई बार ऐसे मौके आए, जब वे ​मुश्किलों से घिरे हुए थे, लेकिन इसके बाद भी वे टिके रहे और रन बनाते रहे। उन्होंने चौका लगाकर शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया और उसके बाद जबरदस्त तरीके से जश्न भी मनाया। 

2000 टेस्ट रन भी कॉनवे ने पूरे किए

डेवोन कॉनवे ने इससे पहले जनवरी 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट शतक लगाया था, उसके बाद उन्हें ये दिन ​देखने का मौका मिला है। न्यूजीलैंड के लिए अब तक 28 टेस्ट खेल चुके कॉनवे 2000 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान पांच शतक और 12 अर्धशतक उनके नाम रहे हैं। उनका औसत भी 37 के करीब का है। अब देखना होगा कि कॉनवे अपनी पारी और कितना बड़ा करते हैं और न्यूजीलैंड के कप्तान कब पारी को घोषित करने का ऐलान करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल