एलएसजी और डीसी के बीच बुधवार को आईपीएल का अहम मुकाबला खेला गया। वैसे मैच तो डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत लिया, लेकिन इस बीच दोनों टीमों के दो प्लेयर्स के बीच हॉट टॉक भी देखने को मिली, जिसका वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान प्रिंय यादव और ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ते हुए नजर आए। हालांकि बात ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ी।
जल्दी जल्दी गिर गए थे दिल्ली कैपिटल्स के भी विकेट
आईपीएल 2026 में बुधवार को एलएसजी और डीसी के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 141 रन बनाए। ये एक छोटा स्कोर था, लेकिन जब दिल्ली की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो केएल राहुल पारी की पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका भी एक रन बनाकर आउट हो गए। नितीश राणा 15 ही रन बना सके। कप्तान अक्षर पटेल भी अपना खाता नहीं खोल पाए और डक पर आउट हो गए। टीम के चार विकेट केवल 26 रन पर गिर चुके थे, जब पांचवां ओवर ही चल रहा था। यानी एलएसजी के गेंदबाज जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे थे। इस बीच ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए। वैसे तो छठे नंबर पर उतरे, लेकिन जल्दी जल्दी विकेट गिरने से उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा।
प्रिंस यादव ने ट्रिस्टन स्टब्स की ओर घूरकर देखा
अक्षर पटेल के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स बैटिंग के लिए उतरे, उस वक्त प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे। पांचवें ओवर की चौथी बॉल फेंकने के बाद प्रिंस यादव ट्रिस्टन स्टब्स की ओर घूर कर देखते हैं। इसके बाद स्टब्स भी उसी अंदाज में जवाब देते हैं। इसके बाद ऐसा लगता है कि कुछ शब्दों का भी आदान प्रदान होता है, लेकिन किसने क्या कहा ये पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि आपस में कुछ कहासुनी हुई है। इसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने भी एक्स पर शेयर किया है। यहां लिखा है कि बड़े बड़े मैचों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं।
दोनों प्लेयर्स ने किया अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन
प्रिंस यादव ने स्टब्स के आते ही उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। स्टब्स ने 32 बॉल पर 39 रन बनाए और आखिर तक आउट भी नहीं हुए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं प्रिंस यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में केवल 20 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 17 बॉल पहले ही मैच खत्म कर दिया।
यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ें
ऋषभ पंत को भारी पड़ गई एक चूक, आखिर किसका था ये उठापटक का फैसला
IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने पहली जीत से ही मारी छलांग, अंक तालिका की टॉप 5 टीमें ये रहीं
Latest Cricket News