1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने पहली जीत से ही मारी छलांग, अंक तालिका की टॉप 5 टीमें ये रहीं

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने पहली जीत से ही मारी छलांग, अंक तालिका की टॉप 5 टीमें ये रहीं

 Published : Apr 02, 2026 06:48 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 06:48 am IST

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त जबरदस्त तरीके से उथल पु​थल हो रही है। पांच टीमों के पास दो- दो अंक हैं, वहीं पांच टीमें ऐसी हैं, जिनका खाता नहीं खुला है।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
IPL 2026 अंक तालिका Image Source : AP

आईपीएल 2026 का पहला राउंड पूरा हो गया है। यानी सभी दस टीमों ने अपना एक एक मैच खेल लिया है। अब कोई टीम ऐसी नहीं है, जिसने मुकाबला ना खेला हो। दूसरा राउंड अब शुरू होगा, जिसमें टीमें अपना दूसरा मैच खेलेंगी। इस बीच यहां हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी टीमें हैं, जिन्होंने जीत से अपना खाता खोल लिया है और कौन सी टीमें अभी तक मैच नहीं जीत पाई हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने तो अपना पहला मैच जीतकर ही अंक तालिका में छलांग मार दी है। 

इन टीमों ने जीत लिए हैं अपने मैच

इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने बाजी मार ली। इस बीच अब तक दिल्ली कैपिटल्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अपने पहले मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। सभी के पास दो दो अंक हैं, लेकिन जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा है, उस आधार पर टीमें अंक तालिका में अपनी जगह बना रही हैं। 

राजस्थान रॉयल्स का अंक तालिका में पहले नंबर पर कब्जा बरकरार

राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट सभी से अच्छा है, यही कारण है कि वो पहले नंबर पर है। टीम अभी 4.171 के नेट रन रेट पर है, जो बाकी टीमों से बहुत ज्यादा है। आरसीबी का नेट रन रेट 2.907 का है। टीम दूसरे नंबर पर है। दिल्ली की बात करें तो उसका नेट रन रेट 1.397 का है। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट 0.687 का है। पंजाब किंग्स मैच जीत चुकी टीमों में सबसे नीचे है। उसका नेट रन रेट 0.509 का है। अब तक यही टीमें अपने अपने मैच जीत पाई हैं और सभी के पास दो दो अंक हैं। 

इन टीमों को अभी पहली जीत की दरकार

इस बीच जिन टीमों का खाता नहीं खुला है, उसमें गुजरात टाइटंस, केकेआर, एलएसजी, एसआरएच और सीएसके के नाम आते हैं। सीएसके इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे है, क्योंकि उसे राजस्थान रॉयल्स से करारी हार मिली थी। अब आज यानी गुरुवार को केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में है। ये दोनों ​ही टीमें अपने मैच हार चुकी हैं। यानी जो टीम जीतेगी, उसका खाता खुलेगा और दो अंक भी मिल जाएंगे। लेकिन जो टीम हारेगी, उसके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी, क्योंकि उसके पास दो मैचों के बाद भी कोई अंक नहीं होंगे। ऐसे में आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है। 

यह भी पढ़ें 

LSG की शर्मनाक हार पर कप्तान ऋषभ पंत का आया बड़ा बयान, खराब बल्लेबाजी पर फोड़ा ठीकरा

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को छोड़ा पीछे, IPL इतिहास में 19वीं बार किया ये काम; मुंबई इंडियंस टॉप पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल