A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब किंग्स का धमाका, प्रियांश-कोनॉली की तूफानी पारियों से LSG के खिलाफ रचा इतिहास

पंजाब किंग्स का धमाका, प्रियांश-कोनॉली की तूफानी पारियों से LSG के खिलाफ रचा इतिहास

प्रियांश आर्य और कूपर कोनॉली की शानदार पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने LSG के खिलाफ 254 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है।

Punjab Kings- India TV Hindi
Image Source : AFP पंजाब किंग्स

PBKS vs LSG: IPL 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स बल्लेबाजों ने ऐसा धमाका किया, जिससे बड़ा रिकॉर्ड बन गया। प्रियांश आर्य और कूपर कोनॉली की विस्फोटक पारियों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 250+ का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके साथ ही वह LSG के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।

पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्य और कूपर कोनॉली ने शानदार पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 80 गेंदों में 182 रन की विस्फोटक साझेदारी हुई। प्रियांश ने महज 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कोनॉली ने 46 गेंदों में 87 रन ठोक दिए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके जड़े और LSG के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया। हालांकि दोनों अपने-अपने शतक से थोड़ा दूर रह गए।

IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बना

अंत में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी को शानदार फिनिश दिया। उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें नेहाल वढेरा और शशांक सिंह का भी अच्छा साथ मिला। इस तरह पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। यह स्कोर ना सिर्फ LSG के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, बल्कि IPL 2026 का भी अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 250 रन बनाए थे। यह 254/7 का स्कोर अब पंजाब किंग्स के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। इससे पहले टीम ने 2024 में KKR के खिलाफ 262/2 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था।

IPL में LSG के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर 

  • 254/7 - पंजाब किंग्स,  2026
  • 236/5 - पंजाब किंग्स, 2025
  • 235/6 - कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024
  • 234/7 - कोलकाता नाइट राइडर्स, 2025
  • 230/4 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025

यह भी पढ़ें

ध्रुव जुरेल ने की ऐसी स्टंपिंग की आ गई सभी को धोनी की याद, 25 करोड़ी खिलाड़ी भी रह गया हैरान; देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी का शिकार करते ही वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बज गया डंका

 

Latest Cricket News