A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पर्पल कैप की लिस्ट में KKR के खिलाड़ी की टॉप-5 में एंट्री, 3 के नाम से 20 से अधिक विकेट

पर्पल कैप की लिस्ट में KKR के खिलाड़ी की टॉप-5 में एंट्री, 3 के नाम से 20 से अधिक विकेट

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर RCB के गेंदबाज का नाम है। वहीं MI के खिलाफ मैच में दो विकेट लेकर KKR के गेंदबाज की टॉप-5 में एंट्री हुई है।

KKR- India TV Hindi
Image Source : PTI कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026 का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-5 की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पर्पल कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को जरूर मिले हैं। केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी इस मैच में दो विकेट लेकर टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 में 3 गेंदबाज ऐसे हैं जो अभी तक 20 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं भुवनेश्वर कुमार

IPL के जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम है। भुवी ने जारी आईपीएल सीजन में 13 मैचों में अब तक 24 विकेट निकाले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा का नाम है। उन्होंने भी इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं और इस दौरान 21 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज का नाम तीसरे नंबर पर है, उन्होंने भी अभी तक 13 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। इन 3 गेंदबाजों ने इस सीजन अब तक 20 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

आर्चर और त्यागी संयुक्त रूप से नंबर 4 पर

पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और केकेआर के कार्तिक त्यागी का नाम है। दोनों ही गेंदबाजों ने इस सीजन अब तक 13-13 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने अब तक इस सीजन 13 मैचों में 17 विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अब आने वाले दिनों में पर्पल कैप की लिस्ट में क्या बदलाव होता है ये देखने वाली बात होगी। 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार: 24 विकेट (13 मैच)
  • कगिसो रबाडा: 21 विकेट  (13 मैच)
  • अंशुल कंबोज: 20 विकेट (13 मैच)
  • जोफ्रा आर्चर: 18 विकेट (13 मैच)
  • कार्तिक त्यागी: 18 विकेट (13 मैच)
  • ईशान मलिंगा: 17 विकेट (13 मैच

यह भी पढ़ें:

IPL के बाद टीम इंडिया को नहीं सांस लेने तक की फुर्सत, जून से दिसंबर 2026 तक फुल पैक है भारत का शेड्यूल

टी20 में टेस्ट वाला स्ट्राइक रेट, क्या तिलक वर्मा को माफ कर पाएगी मुंबई इंडियंस?

Latest Cricket News