1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 में टेस्ट वाला स्ट्राइक रेट, क्या तिलक वर्मा को माफ कर पाएगी मुंबई इंडियंस?

टी20 में टेस्ट वाला स्ट्राइक रेट, क्या तिलक वर्मा को माफ कर पाएगी मुंबई इंडियंस?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 20, 2026 11:20 pm IST,  Updated : May 20, 2026 11:24 pm IST

Tilak Varma Slow Batting: तिलक वर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में धीमी बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की वो अक्सर टेस्ट में देखने को मिलती है।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : PTI

Tilak Varma Slow Batting: टी20 क्रिकेट में 120-130 का स्ट्राइक रेट भी बहुत अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी इस फॉर्मेट में 32 बॉल खेलने के बाद 20 रन बनाए तो यह किसी क्राइम से कम नहीं है। आईपीएल 2026 में 20 मई को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसे देखने के बाद उनकी टीम शायद ही उन्हें माफ करेगी। उन्होंने आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में टेस्ट अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इसके लिए उनकी काफी आलोचना हो रही है।

तिलक वर्मा ने की धीमी बैटिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में तिलक वर्मा नंबर 5 पर बैटिंग करने आए। उस वक्त टीम को तिलक से एक बड़ी पारी की जरूरत थी। तिलक वर्मा ने यहां कप्तान हार्दिक के साथ मिलकर पारी को जरूर संभाला लेकिन दोनों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। तिलक इस मैच में 32 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 62.50 का रहा। इस तरह की बल्लेबाजी आज कल टेस्ट में देखने को मिलती है। वहीं कप्तान हार्दिक का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। वह भी 27 गेंदों में 26 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए।

25वीं गेंद पर तिलक के बल्ले से आई बाउंड्री

केकेआर के खिलाफ मैच में तिलक ने 25वीं गेंद पर जाकर उन्होंने अपनी एकमात्र बाउंड्री लगाई। आईपीएल 2026 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा पहली बाउंड्री मारने के लिए ली गई यह सबसे ज्यादा गेंदे हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम है। जडेजा ने लखनऊ के खिलाफ मैच में 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई थी।

2012 में CSK के लिए माइक हसी ने की थी धीमी बल्लेबाजी

आईपीएल में 2012 के बाद से 30 से ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज का यह सबसे खराब स्ट्राइक रेट है। 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के माइक हसी ने 2012 में राजस्थान रॉयल्स 32 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 59.37 का था। वहीं इस मैच में तिलक का स्ट्राइक रेट 62.50 का रहा है। 30 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद आईपीएल में सबसे खराब स्ट्राइक रेट सौरव गांगुली का है। उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलते हुए केकेआर के लिए 30 गेंद पर 46.66 की स्ट्राइक रेट से 14 रन की धीमी पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें:

BCCI ने डोमेस्टिक सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, दलीप ट्रॉफी से होगी शुरुआत, खेले जाएंगे 1700+ मुकाबले

IPL के बाद टीम इंडिया को नहीं सांस लेने तक की फुर्सत, जून से दिसंबर 2026 तक फुल पैक है भारत का शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल