अगर आप घर पर स्वादिष्ट और लंबे समय तक टिकने वाला आंवले का अचार बनाना चाहते हैं, तो जानिए इसमें कौन-कौन से मसाले डाले जाते हैं और इसे बनाने का आसान तरीका।
Published : May 20, 2026 08:59 pm IST, Updated : May 20, 2026 08:59 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आंवले का अचार स्वाद में खट्टा, और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-C से भरपूर आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप घर पर स्वादिष्ट और लंबे समय तक टिकने वाला आंवले का अचार बनाना चाहते हैं, तो जानिए इसमें कौन-कौन से मसाले डाले जाते हैं और इसे बनाने का आसान तरीका।
2/5Image Source : UNSPLASH
आंवले का अचार बनाने के लिए आपको राई, मेथी दाना, सौंफ, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक, कलौंजी और सरसों के तेल जैसे मसाले का इस्तेमाल किया जाता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धो लें और हल्का उबाल लें, ताकि वे नरम हो जाएं। ठंडा होने पर उनकी फांकें अलग कर लें और बीज निकाल दें। मेथी दाना, सौंफ और राई को हल्का भून लें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें। इससे अचार में शानदार खुशबू आती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
अब आंवले में हल्दी, लाल मिर्च, नमक, हींग, कलौंजी और पिसे हुए मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। सरसों के तेल को धुआं आने तक गर्म करें और फिर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे अचार में मिलाएं।
5/5Image Source : YOUTUBE - Rao Manju Kitchen
तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर 3-4 दिन धूप में रखें। इससे मसाले अच्छी तरह आंवले में मिल जाते हैं और अचार स्वादिष्ट बनता है।