गर्मियों में कौन-से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए? जानें क्या है सही तरीका
गर्मियों में कौन-से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए? जानें क्या है सही तरीका
कई लोग गर्मी में ड्राई फ्रूट खाने से बचते हैं क्योंकि उनकी तासीर गर्म होती है। लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए, तो ये शरीर को पोषण देने के साथ कमजोरी और थकान से भी बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।
Published : May 20, 2026 07:59 pm IST, Updated : May 20, 2026 07:59 pm IST
1/5Image Source : UNSPLAHS
कई लोग गर्मी में ड्राई फ्रूट खाने से बचते हैं क्योंकि उनकी तासीर गर्म होती है। लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए, तो ये शरीर को पोषण देने के साथ कमजोरी और थकान से भी बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।
2/5Image Source : UNSPLASH
बादाम और अखरोट: बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। गर्मियों में इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अखरोट दिमाग और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसे सीमित मात्रा में सुबह खाना बेहतर रहता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
किशमिश और अंजीर: किशमिश शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। इसे भिगोकर खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। अंजीर फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। गर्मी में भीगा हुआ अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
ड्राई फ्रूट खाने का सही तरीका: इन सभी ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर खाएं। सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ सेवन करना बेहतर होता है। गर्मियों में 4-5 बादाम, 1-2 अंजीर, थोड़ी किशमिश और 1 अखरोट पर्याप्त माना जाता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
गर्मियों में इन ड्राइफ्रूट्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। कमजोरी और थकान दूर होती है। त्वचा और बालों को पोषण मिलता है। पाचन बेहतर रहता है। शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी होती है