अंबानी गणपति उत्सव में छाईं बॉलीवुड हसीनाओं, आलिया भट्ट-कियारा से लेकर जाह्नवी-अनन्या ने दिखाया फैशन का जलवा
अंबानी गणपति उत्सव में छाईं बॉलीवुड हसीनाओं, आलिया भट्ट-कियारा से लेकर जाह्नवी-अनन्या ने दिखाया फैशन का जलवा
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने शिरकत की। खुशी कपूर, शनाया, राधा थडानी, करीना, करिश्मा, आलिया, कियारा समेत सितारों ने अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।
Published : Sep 15, 2026 11:15 am IST, Updated : Sep 15, 2026 11:16 am IST
1/6Image Source : Viral Bhayani
अंबानी परिवार हर साल की तरह इस साल भी गणपति उत्सव का ग्रैंड सेलिब्रेशन कर रहा है, जिसमें सितारों का मेला देखने को मिला। फिल्मी हसीनाएं एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। कोई साड़ी तो कोई लहंगा तो कई अनारकली पहने पहुंचा। हर किसी की अदा पर नरजें ठहर गईं।
2/6Image Source : Viral Bhayani
खुशी कपूर रेड साड़ी में पहुंचीं, इस लुक को उन्होंने हैवी ज्वेलरी और पोटली बैग के साथ कैरी किया। वहीं शनाया कपूर ने पर्पल साड़ी कैरी की थी, उनका लुक काफी क्लासी दिखा। वहीं राशा थडानी रेड लहेंगे में नजर आईं, उनके फ्रिंज वाले नए हेयरस्टाइल ने ध्यान खींचा।
3/6Image Source : Viral Bhayani
जेनीलिया अपने पति रितेश के साथ पहुंची थीं, उनका ब्लू लहंगा लुक काफी खूबसूरत था। वहीं सचिन तेंदुलकर की बहू और बेटी साड़ी पहने ग्लैम लुक में नजर आईं। कियारा ने अपना लुक काफी शीक रखा, उन्होंने बेबी पिंक साड़ी कैरी की। इस लुक को उन्होंने सिंदूर के साथ पूरा किया।
4/6Image Source : Viral Bhayani
करीना और करिश्मा कपूर पूरी फैमिली के साथ अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में शामिल हुईं। दोनों हसीनाएं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करीना ने येलो सूट पहना, वहीं करिश्मा कपूर पिंक साड़ी पहने नजर आईं। उनकी साड़ी का ड्रेप काफी यूनिक था।
5/6Image Source : Viral Bhayani
जह्नावी कपूर पटोला साड़ी में नजर आईं। काजोल ने रेड साड़ी में अंबानी सेलिब्रेशन में शिरकत की। वहीं कैटरीना कैफ पिस्ता कलर के अनारकली सूट में दिखीं। कलरफुल दुपट्टे के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
6/6Image Source : Viral Bhayani
अनन्या पांडे येलो साड़ी पहने अंबानी गणपति उत्सव में शामिल हुईं। आलिया भट्ट ने सी-ग्रीन टिशू सिल्क साड़ी कैरी की। उनका ऑफ शोल्डर ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। कृति सेनन ने पर्पल साड़ी कैरी की। एक्ट्रेस का लुक भी कमाल था। वहीं दिशा पाटनी रेड लहंगे में नजर आईं। उनका लहंगा शानदार था, लेकिन ज्वेलरी की काफी कमी लगी।