स्वस्थ रहने के लिए अनहेल्दी खाना मुश्किल और हेल्दी खाना आसान बनाएं
स्वस्थ रहने के लिए अनहेल्दी खाना मुश्किल और हेल्दी खाना आसान बनाएं
स्वस्थ रहने के लिए आपको हेल्दी खाने को आसान और अनहेल्दी खाने को मुश्किल बनाना जरूरी है। डॉक्टर सुधीर कुमार (न्यूरोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल्स, हैदराबाद) ने साधारण आदतों के बारे में बताया है। जो आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव कर सकती हैं।
Published : Sep 15, 2026 10:22 am IST, Updated : Sep 15, 2026 10:22 am IST
1/5Image Source : Magnific
बुफे में अक्सर लोगों का मन करता है कि हर चीज थोड़ी-थोड़ी चख लें। ऐसे में जरूरत से ज्यादा खाना हो जाता है। प्लेट में जितनी ज्यादा तरह की चीजें होंगी, उतना ही ज्यादा खाने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए सिंपल और 1-2 फूड आइटम ही प्लेट में रखें। इसके अलावा खाना ऑर्डर करके खाने की आदत को बदल दें।
2/5Image Source : Magnific
घर में अनहेल्दी चीजें न रखें। अगर घर में मिठाई, चॉकलेट, चिप्स और आइसक्रीम आसानी से मिल जाएंगी, तो उन्हें खाने का मन भी ज्यादा करेगा। जो चीजें घर में मौजूद नहीं होती उन्हें खाने का मन भी कम करता है। इसलिए ऐसा माहौल रखें कि गलत चीजें खाने का मौका कम मिले।
3/5Image Source : Magnific
रात का खाना जल्दी खाने की कोशिश करें। सोने से 2–3 घंटे पहले डिनर करने की आदत बना लें और देर तक जागने की आदत से बचें। इससे देर रात खाने की आदत से बचेंगे। दोस्तों के साथ कहीं खाने जाना ही जरूरी नहीं है। आप दूसरी एक्टिविटी जैसे वॉक, जिम या स्विमिंग भी कर सकते हैं।
4/5Image Source : Magnific
हर मील में प्रोटीन जरूर शामिल करें। खाने के साथ अंडे, दाल, दही, ग्रीक योगर्ट, पनीर, मछली, चिकन और दूसरे प्रोटीन वाली चीजें खाएं। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार स्नैकिंग करने की इच्छा कम करने में मदद मिल सकती है।
5/5Image Source : Magnific
खाना खाते वक्त टीवी या मोबाइल देखने की आदत बदल दें। इससे आपका पूरा ध्यान खाने पर नहीं रहता और पेट भरने का एहसास देर से हो सकता है। खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएं और रात में 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें। खाने में जूस लेने की बजाय फाइबर रिच फ्रूट्स शामिल करें।