ट्रंप ने ईरान के सीजफायर और इजरायल को लेकर अजब गजब बयान दिया है। ट्रंप ने नेतन्याहू के बारे में कहा, नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं उनसे करवाना चाहूंगा। ईरान पर ट्रंप का बयान, मुझे कोई जल्दी नहीं है। सब लोग कह रहे हैं, मध्यावधि चुनाव। लेकिन मुझे कोई जल्दी नहीं है। मैं चाहूं तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को एक बार में खोल दूं। ईरान में आजकल बहुत गुस्सा है क्योंकि लोग वहां बहुत बुरी तरह से रह रहे हैं।
रिपोर्टर ने जब रूस के राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति की मुलाकात के बारे में पूछा कि इस हफ्ते शी जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात के बारे में आपकी क्या राय है? इसपर ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है यह अच्छी बात है। मैं दोनों से अच्छे संबंध रखता हूं। मुझे नहीं पता कि समारोह मेरे समारोह जितना शानदार था या नहीं। मैंने देखा। मुझे लगता है कि हमने उन्हें पीछे छोड़ दिया। अच्छी टीम है।
डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में कहा कि वह एक दिन इजरायल के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इजरायल में उनकी लोकप्रियता "99%" है। इजरायल की राजनीति में समय से पहले राष्ट्रीय चुनाव कराने की कोशिशों से उथल-पुथल मची हुई है, जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पद से हटाया जा सकता है।
अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, "शायद इसके बाद मैं इजरायल जाकर प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ूं। उन्होंने आगे कहा, “मैंने आज सुबह एक सर्वेक्षण किया… मेरा अनुमान 99% है। यह मज़ाकिया बयान इज़राइल की संसद, नेसेट द्वारा खुद को भंग करने के प्रारंभिक विधेयक को मंज़ूरी देने के कुछ घंटों बाद आया, जिससे तय समय से महीनों पहले अचानक चुनाव होने की संभावना बढ़ गई है।