1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: 25 करोड़ वाले खिलाड़ी ने हिलाई MI की दुनिया, 4 गेंदों में लिया दो विकेट, भागकर पकड़ा रोहित का कैच

VIDEO: 25 करोड़ वाले खिलाड़ी ने हिलाई MI की दुनिया, 4 गेंदों में लिया दो विकेट, भागकर पकड़ा रोहित का कैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 20, 2026 08:50 pm IST,  Updated : May 20, 2026 08:50 pm IST

Cameron Green: केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पहले चार ओवर में तीन विकेट खो दिए। इसमें से दो विकेट स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने लिया। इसके साथ ही उन्होंने भागकर रोहित शर्मा का कैच भी पकड़ा।

Cameron Green- India TV Hindi
कैमरून ग्रीन Image Source : PTI

Cameron Green: IPL 2026 का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। पावरप्ले के अंदर ही मुंबई इंडियंस के टॉप-4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इस मैच में मुंबई को बैकफुट पर रखने में सबसे अहम भूमिका के KKR के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की रही। ग्रीन को आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन में केकेआर ने 25.20 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था।

कैमरून ग्रीन ने एक ही ओवर में चटकाए दो विकेट

कैमरून ग्रीन ने इस मुकाबले में एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में ग्रीन ने सबसे पहले खतरनाक बल्लेबाज रेयान रिकेलटन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाकर मुंबई को इस मैच में दूसरा झटका दिया। इन दो विकेट के साथ ही मुंबई की टीम इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई।

ग्रीन ने 33 मीटर भागकर पकड़ा रोहित का कैच

गेंदबाजी में दो विकेट लेने के बाद कैमरून ग्रीन ने फील्डिंग में भी एक कमाल का कैच लपका और ये कैच किसी और खिलाड़ी का नहीं बल्कि रोहित शर्मा का था। रोहित ने चौथे ओवर में सौरभ दुबे की चौथी गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था। इसके बाद दुबे ने रोहित शर्मा के खिलाफ धीमी गति की गेंद डाली। रोहित ने लेग साइड में जोरदार बल्ला घुमाया लेकिन टाइमिंग ठीक नहीं हुई। गेंद मिड-विकेट के ऊपर से हवा में चली गई। कैमरून ग्रीन मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने वहां से भागकर इस कैच को लपक लिया। इस कैच को पकड़ने के लिए उन्होंने लगभग 33 मीटर की दूरी तय की।

केकेआर के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी

इस मैच की बात करें तो फिलहाल बारिश की वजह से खेल रुका हुआ है। 8 ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। वहीं मुंबई की बात करें तो उनकी टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 12 मैचों में 8 अंकों के साथ 9वें पायदान है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंकों के साथ 8वें पायदान है।

यह भी पढ़ें

BCCI ने डोमेस्टिक सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, दलीप ट्रॉफी से होगी शुरुआत, खेले जाएंगे 1700+ मुकाबले

हार्दिक की वापसी के साथ ही MI ने किया अनोखा कारनामा, PWI के बाद ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी IPL टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल