1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Nakshatra Gochar 2026: गुरु के नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों के खुलेंगे बंद नसीब के ताले, इन्हें रहना होगा सावधान

Chandra Nakshatra Gochar 2026: गुरु के नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों के खुलेंगे बंद नसीब के ताले, इन्हें रहना होगा सावधान

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 20, 2026 11:15 pm IST,  Updated : May 20, 2026 11:15 pm IST

Chandra Nakshatra Gochar 2026: चंद्रमा नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। तो ऐसे में यहां जानिए कि चंद्रमा का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहेगा।

चंद्रमा का नक्षत्र गोचर- India TV Hindi
चंद्रमा का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

Chandra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में चंद्रमा का नक्षत्र गोर अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आपको बता दें कि जहां सूर्य को एक राशि बदलने में लगभग 30 दिन का समय लगता है, वहीं चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदल लेते हैं और लगभग 1 दिन (24 घंटे) में एक नक्षत्र को पार कर जाते हैं। ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र होते हैं। चंद्रमा का गोचर हमारे दैनिक जीवन, मन और मानसिक स्थिति को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है क्योंकि चंद्रमा को 'मन का कारक' माना गया है। आज यानी 20 मई को चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। तो चलिए चंद्रमा का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी है।

चंद्रमा का नक्षत्र गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

  1. मेष राशि: आपके लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े हैं तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

  2. मिथुन राशि: चंद्रमा का नक्षत्र गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता  और कम्यूनिकेशन में सुधार हुआ होगा। करियर या बिजनेस में कोई नया डील फाइनल होगा,  जो आगे चलकर लाभदायक रहेगी।

  3. कर्क राशि: आपके लिए यह समय मानसिक शांति, रचनात्मकता वाला रहेगा। इस दौरान आपके सभी अटके हुए कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

  4. तुला राशि: आपको भाग्य का साथ मिला होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हुई होगी।  किसी वरिष्ठ की सलाह से आगे आपको कोई बड़ा फायदा होगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

  1. वृश्चिक राशि: इस दौरान आपको मानसिक तनाव, अज्ञात भय या अचानक काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन और वाहन चलाते समय थोड़ी सावधान रहें।

  2. धनु राशि: यह गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आया है। व्यापारिक साझेदार या जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अहंकार से बचें और बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

  3. मकर राशि: इस दौरान अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पेट या लिवर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विरोधी  सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी भी विवाद से दूर रहें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Budh Uday 2026: आज से 2 दिन बाद बुध हो रहे हैं उदयवान, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।