1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 21 May 2026: कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा फायदेमंद, फाइनल हो सकती है कोई बड़ी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 21 May 2026: कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा फायदेमंद, फाइनल हो सकती है कोई बड़ी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 20, 2026 09:47 pm IST,  Updated : May 20, 2026 09:47 pm IST

Kumbh Rashifal 21 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन उत्तम रहेगा। आज इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। यहां विस्तार से जानिए 21 मई का दैनिक कुंभ राशिफल के बारे में।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : MAGNIFIC

Kumbh Rashi 21 May 2026: गुरुवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज इस राशि के व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा मिलेगा। आज सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए कुंभ राशि का दैनिक राशिफल। साथ ही जानिए कि आज कुंभ वालों के लिए शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। आज बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आगे चलकर अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आपको बिना सोचे-समझे ऑनलाइन शॉपिंग या अनावश्यक खर्चो से बचना चाहिए। आप आज किसी से अपने मन की बात को शेयर करेंगे, वे आपकी बातों की अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके परिचितों के दायरे में से ही कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Vastu For Wealth: सावधान! मनी प्लांट से जुड़ी ये 3 गलतियां आपको बना सकती हैं कर्जदार, आज ही कर लें सुधार, जानें सही नियम

Malmas and Kharmas Difference: क्या आप भी खरमास और मलमास को एक समझते हैं? दोनों में होता है बड़ा अंतर, तुरंत दूर कर लीजिए कंफ्यूजन

Budh Uday 2026: आज से 2 दिन बाद बुध हो रहे हैं उदयवान, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।