India Men’s U19 Tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे जल्द ही श्रीलंका की धरती पर अपना दम दिखाते नजर आएंगे। श्रीलंका क्रिकेट भारतीय अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच शामिल हैं। भारत की अंडर-19 पुरुष टीम जून और जुलाई 2026 में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा भविष्य की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम 30 जून 2026 को श्रीलंका पहुंचेगी। भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम यानी MRICS में खेली जाएगी।
भारत अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 4 जुलाई 2026: पहला वनडे, हंबनटोटा
- 6 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, हंबनटोटा
- 9 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, हंबनटोटा
2 चार दिवसीय मुकाबले का आयोजन
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गॉल में होगा, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दौरे के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को चुना जाता है।
चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल
- 13 से 16 जुलाई 2026 – पहला चार दिवसीय मैच, गॉल
- 20 से 23 जुलाई 2026 – दूसरा चार दिवसीय मैच, कोलंबो
भारत में भी भिड़ेंगी महिला अंडर-19 टीमें
इसी दौरान भारतीय महिला अंडर-19 टीम और श्रीलंका की महिला अंडर-19 टीम के बीच भी 6 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज चेन्नई और पुडुचेरी में आयोजित होगी, जिसमें तीन T20 और तीन वनडे मुकाबले शामिल हैं। इस सीरीज का हाल ही में BCCI ने ऐलान किया था।
महिला अंडर-19 सीरीज का शेड्यूल
T20 सीरीज
- 22 जून 2026: पहला T20, चेन्नई
- 24 जून 2026: दूसरा T20, चेन्नई
- 27 जून 2026: तीसरा T20, चेन्नई
वनडे सीरीज
- 30 जून 2026: पहला वनडे, पुडुचेरी
- 3 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, पुडुचेरी
- 6 जुलाई 2026: तीसरा वनडे, पुडुचेरी
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इसी साल फरवरी में ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर शानदार 175 रनों की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें:
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 10वीं टीम का ऐलान, 25 साल की प्लेयर होगी कप्तान