बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया था। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में लगभग 4 साल के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवेनश्वर कुमार की वापसी हुई है। उनकी इस वापसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि भुवी की भारतीय टीम में वापसी उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन का इनाम है।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में किया है शानदार प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए आईपीएल में और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी घरेलू टी20 टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद इस अनुभवी तेज गेंदबाज को नेशनल टीम में दोबारा जगह मिली है और अश्विन ने इस वापसी का पूरा श्रेय उनके खेल पर दिए गए फोकस को दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है। इस सीरीज के लिए सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर आर अश्विन ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कभी यह नहीं सोचा था कि वे भारतीय टीम में वापस टीम में आएंगे। उन्होंने सिर्फ आरसीबी के लिए पूरी मेहनत से गेंदबाजी करने पर ध्यान दिया। अपनी वापसी की उम्मीद करने के बजाय उन्होंने सिर्फ अपना काम ठीक से किया, और इसी मेहनत का फल उन्हें चार साल बाद टीम इंडिया में कमबैक के रूप में मिला है।
मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर भी अश्विन ने कही बड़ी बात
अश्विन ने आगे बताया कि भुवनेश्वर की इस वापसी के बाद मोहम्मद शमी के इंटरनेशनल करियर को लेकर भी बातें शुरू हो गई हैं। उनका मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी वापसी करना चाहता है और उसके लिए पूरी मेहनत करने को तैयार है, तो उसके लिए रास्ते हमेशा खुले रहते हैं। इसके अलावा, अश्विन ने जसप्रीत बुमराह के साथ अपने रिश्ते को हंसी-मजाक वाला बताया और कहा कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उनके और कोहली के संबंध पहले से भी ज्यादा अच्छे हो गए हैं। साथ ही, उन्होंने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को खिताब जीतने का मजबूत दावेदार बताया है।
यह भी पढ़ें
मुंबई को जीत के बाद लगा बड़ा झटका, 19 साल का उप-कप्तान हुआ चोटिल, 3 मैच से बाहर
ODI और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह
Latest Cricket News