A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बयान, कहा - उन्हें पता था कि टीम को किस तरह से आगे लेकर जाना है

राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बयान, कहा - उन्हें पता था कि टीम को किस तरह से आगे लेकर जाना है

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पहले दिन से काफी स्पष्ट थे कि वह टीम को किस तरह से आगे बढ़ाना चाहते हैं।

Rahul Dravid And Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अब रोहित शर्मा की तारीफ करने के साथ वह किस तरह के कप्तान हैं जिसको लेकर भी उनकी तरफ से बड़ा बयान आया है। द्रविड़ ने साल 2021 के आखिर में टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था और साल 2024 में जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया तो उसके बाद द्रविड़ ने इस पद को छोड़ दिया था। अब राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कुट्टी स्टोरीज पर उनसे बातचीत करते हुए रोहित शर्मा के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया।

रोहित ऐसे लीडर जो टीम के लिए जीते हैं

राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि वह एक ऐसे लीडर हैं जो टीम के लिए जीते हैं। रोहित की सोच पहले दिन से साफ थी जिसमें उन्हें पता था कि वह टीम को किस दिशा में आगे ले जाना चाहते हैं। उनकी इस स्पष्टता के चलते मेरे लिए उनके साथ तालमेल बैठाने में अधिक दिक्कत नहीं हुई। रोहित ड्रेसिंग रूम के माहौल को पॉजिटिव बनाए रखने पर काफी जोर देते थे। मैंने हमेशा यही सोचा कि टीम को कप्तान के हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए और कोच का काम उन्हें सपोर्ट करने का है।

अनुभव रोहित शर्मा की सबसे बड़ी ताकत

अश्विन के साथ कुट्टी स्टोरीज पर बातचीत करते हुए राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर आगे कहा कि उनको काफी अनुभव हासिल है जो रोहित की सबसे बड़ी ताकत भी है ऐसे में वह मुश्किल हालात में या फिर बड़े टूर्नामेंट में खुद को काफी शांत रखने में कामयाब होते हैं। रोहित ने पहले ही तय कर लिया था टीम का माहौल ऐसा होना चाहिए जहां खिलाड़ी खुलकर खेल सकें और वह किसी तरह का दबाव मबसूस ना करें। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

ये भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर ने 37 साल की उम्र में संन्यास का किया ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ किया था डेब्यू

एशिया कप से पहले संजू सैमसन ने दिखाया कमाल, इस तरह हासिल कर लिया टीम के लिए पहला विकेट

Latest Cricket News