आईपीएल 2026 के सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के लिए दिक्क्तें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिनों पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स के CEO जेक लश मैक्रम ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो वह टीम से अब पूरी तरह अलग हो चुके हैं।
2021 में राजस्थान रॉयल्स के CEO बने थे जैक लश मैक्रम
क्रिकबज के मुताबिक इंग्लैंड में जन्मे मैक्रम ने सीईओ के रूप में पदभार संभालने से पहले रॉयल्स ऑपरेशंस में कई पदों पर काम किया था। उन्होंने राजस्थान से अलग होने की जानकारी कुछ साथी फ्रेंचाइजी और इंडस्ट्री के दोस्तों को फोन करके दी है। आपको बता दें कि जेक लश मैक्रम को 1 जुलाई 2021 को CEO बनाया गया था। इससे पहले वह COO की भूमिका में टीम के साथ जुड़े हुए थे।
2018 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे जैक लश मैक्रम
जेक जो 2018 से राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं, उन्होंने फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भागीदारी की देखरेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बिजनेस के डिजिटल परिवर्तन में विशेष सफलता हासिल की है। जेक ने अपने कार्यकाल के दौरान एक वर्ल्ड क्लास मैनेजमेंट टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित की थी ताकि वह उस व्यापक दृष्टिकोण को क्रियान्वित कर सकें जो उन्होंने और बोर्ड ने निर्धारित किया था।
कुछ दिनों पहले राहुल द्रविड़ भी हुए थे राजस्थान रॉयल्स से अलग
आपको बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त को राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने राहुल द्रविड़ से अलग होने की खबरें फैंस के साथ साझा की थी। उनको लेकर राजस्थान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। फ्रेंचाइजी की संरचनात्मक समीक्षा के तहत राहुल को फ्रैंचाइजी में एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रैंचाइजी के लिए राहुल की उल्लेखनीय सेवा के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें
हांगकांग के गेंदबाज ने पहले ही मुकाबले में रचा इतिहास, भारत और पाकिस्तान के क्लब में मारी एंट्री
Asia Cup 2025: श्रीलंका के स्क्वॉड में शामिल हुआ यह धाकड़ खिलाड़ी, 824 रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली एंट्री
Latest Cricket News