1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हांगकांग के गेंदबाज ने पहले ही मुकाबले में रचा इतिहास, भारत और पाकिस्तान के क्लब में मारी एंट्री

हांगकांग के गेंदबाज ने पहले ही मुकाबले में रचा इतिहास, भारत और पाकिस्तान के क्लब में मारी एंट्री

 Published : Sep 09, 2025 08:59 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 09:45 pm IST

Asia Cup: एशिया कप 2025 के पहले मैच में हांगकांग के गेंदबाज अतीक इकबाल ने अपना नाम हिस्ट्री बुक में दर्ज करा लिया।

hongkong cricket team- India TV Hindi
हांगकांग क्रिकेट टीम Image Source : AP

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। पहले मैच में संभावना थी कि अफगानिस्तान की टीम हावी रहेगी, लेकिन यूएई ने शुरुआत में ही विकेट लेकर मैच पर कब्जा करने की कोशिश जरूर की। इस बीच हांगकांग के गेंदबाज अतीक इकबाल ने जो काम किया, उसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। अक्सर ऐसा टी20 क्रिकेट में कम ही देखने के लिए मिलता है। टी20 एशिया कप में वे अब ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अतीक इकबाल ने आखिर किया क्या है। 

राशिद खान ने टॉस जीतकर चुनी पहले ​बल्लेबाजी

एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की कोशिश रही होगी कि वे ज्यादा से ज्यादा रन बनाए, लेकिन हांगकांग के गेंदबाजों ने कम से कम शुरुआत में तो ऐसा नहीं होने दिया।अफगानिस्तान को पहला झटका तब लगा, जब टीम का स्कोर केवल 25 रन ही था और तीसरा ही ओवर चल रहा था। आयुश शुक्ला ने रहमानुल्ला गुरबाज को केवल आठ रन पर आउट कर बाहर भेज दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इब्राहिम जादरान आए। वे अभी चार एक ही रन बना पाए थे कि अतीक इकबाल ने उन्हें चलता कर दिया। खास बात ये रही कि इस ओवर में अतीक ने विकेट तो लिया ही, साथ ही कोई रन भी खर्च नहीं किया। टी20 एशिया कप के पहले छह ओवर यानी पावरप्ले में वे ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। 

मोहम्मद आमिर, भुवनेश्वर कुमार और शाहनबाज के बाद बने चौथे गेंदबाज

अब तक भारत का एक और पाकिस्तान के दो गेंदबाज ही ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। साल 2016 के टी20 एशिया कप में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने यूएई के खिलाफ मीरपुर में पावरप्ले में एक विकेट लिया और उसमें कोई रन नहीं दिया। भारत के भुवनेश्वर कुमार ने साल 2016 के टी20 एशिया कप में यही काम करके दिखाया था। इसके बाद साल 2022 के टी20 एशिया कप में पाकिस्तान के शाहनबाज दहानी ने हांगकांग के खिलाफ ओवर में विकेट लिया और कोई रन नहीं दिया। ध्यान रखिएगा कि ये आंकड़े मैच के पहले छह ओवर के हैं। 

हांगकांग के लिए रच दिया इतिहास

अब अतीक इकबाल भारत और पाकिस्तान के तीन गेंदबाजों के अलावा ऐसा करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही हांगकांग के लिए तो उन्होंने इतिहास ही रचने का काम किया है। अभी तो एशिया कप का आगाज ही हुआ है, उसी में अतीक ने कमाल कर दिया है। अब उम्मीद उनसे और भी ज्यादा हो गई है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी का बड़ा प्लान, ये तारीखें आई सामने

एशिया कप से पहले दूर दूर बैठे भारत और पाकिस्तान के कप्तान, क्या सूर्या ने नहीं मिलाया सलमान अली आगा से हाथ?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल