एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जा रहा है। इस बीच श्रीलंका ने अपने एशिया कप स्क्वॉड में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है। उन्होंने अपनी टीम में 30 साल के बल्लेबाज जनिथ लियानागे को टीम में शामिल किया है। उनके टीम में आने के साथ ही अब श्रीलंका की टीम में इस एशिया कप के लिए कुल 17 खिलाड़ी हो गए हैं। आपको बता दें कि जनिथ श्रीलंका के लिए अब तक 28 वनडे मैचों में 824 और तीन T20I मैचों में 28 रन बना चुके हैं।
श्रीलंका बोर्ड ने जनिथ लियानागे को लेकर सोशल मीडिया पर दी जानकारी
जनिथ को टीम में शामिल करने की जानकारी बोर्ड ने मंगलवार को सोशल प्लेटफार्म X पोस्ट के जरिए दी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि सिलेक्शन कमेटी ने जनिथ लियानागे को स्क्वॉड में शामिल किया है। श्रीलंकाई टीम 13 सितंबर को एशिया कप में अपने अभियान का आगाज करेगी। इस एशिया कप में श्रीलंका की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 13 सितंबर को खेलेगी। उसके बाद श्रीलंकाई टीम 15 सितंबर को हांगकांग और 18 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी।
एशिया कप के लिए ग्रुप-बी का हिस्सा है श्रीलंकाई टीम
आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-बी का हिस्सा है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग भी इसी ग्रुप का हिस्सा हैं। इसलिए उन्हें सुपर-4 में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। टीम में चमिका करुणारत्ने, कामिल मिशारा और नुवानिदु फर्नांडो मिडल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे और बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में लचीलापन और स्थिरता लाएंगे, जो हाल के दिनों में टीम के लिए परेशानी का सबब रहा है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में श्रीलंका को मिली थी जीत
श्रीलंकाई टीम ने 2 दिन पहले 7 सितंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीती है। इतना ही नहीं, टीम ने वनडे सीरीज में भी 2-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया था। अब उनकी टीम एशिया कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। श्रीलंका अब तक 6 बार एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा है।
एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो
यह भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी का बड़ा प्लान, ये तारीखें आई सामने
SA20 Auction 2026: डेवाल्ड ब्रेविस ने रच दिया इतिहास, बने लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी