1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न पड़ा फीका, पंत को लेकर की गई इस हरकत पर लगा उनके प्लेयर पर जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न पड़ा फीका, पंत को लेकर की गई इस हरकत पर लगा उनके प्लेयर पर जुर्माना

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम 40 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही थी, लेकिन अब उनके तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जुर्माने का सामना करना पड़ा है।

Nandre Burger And Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : AP नांद्रे बर्गर और ऋषभ पंत

आईपीएल 2026 के सीजन का 32वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स की टीम 40 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की वजह से मैच फीस पर जुर्माने का जहां सामना करना पड़ा है तो वहीं उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जुड़ा है।

ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद किया था सेंड-ऑफ का इशारा

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 159 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद उनकी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों के कंधों पर आ गया और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने के साथ एलएसजी की टीम को 18 ओवर्स में 119 के स्कोर पर समेट दिया। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी लेकिन उनको डक पर नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेज दिया, जिसमें उन्होंने ये विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाने के दौरान सेंड-ऑफ का इशारा किया था। इसी को लेकर बर्गर ने आईपीएल आचार संहिता 2.5 के तहत लेवल 1 नियम का उल्लंघन कर दिया, जिसके बाद उनको मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जुड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो हार के सिलसिले को रोका

रियान पराग की कप्तानी में आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स टीम का प्रदर्शन मैदान पर शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने शुरुआती 4 मैचों में लगातार जीत हासिल की थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से पहले लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम हो गया था। राजस्थान ने ना सिर्फ इस मैच में बड़ी जीत हासिल की साथ ही वह अब अंकतालिका में 7 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम को इस सीजन अब अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है जिनसे उन्हें पिछले मैच में 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके खिलाड़ी को बनाया हिस्सा

Dhoni vs Bumrah: आईपीएल में धोनी का कैसा है बुमराह के खिलाफ रिकॉर्ड, अब तक लगाए हैं इतने छक्के

Latest Cricket News