रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा की टीम ने सौराष्ट्र जैसी मजबूत और पूर्व चैंपियन टीम को 133 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में त्रिपुरा की यह पहली जीत है, क्योंकि इससे पहले उन्हें अपने तीनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मुकाबले में त्रिपुरा ने पहली पारी में 268 रन बनाए और सौराष्ट्र को सिर्फ 118 रन पर ही ढेर कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में 191 रन बनाकर सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए 342 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में सौराष्ट्र की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन पर ही सिमट गई, और त्रिपुरा ने यह मैच शानदार तरीके से अपने नाम कर लिया।
संदीप सरकार ने झटके 8 विकेट
त्रिपुरा के ऑफ स्पिनर संदीप सरकार ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवरों में सिर्फ 48 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और 26.3 ओवरों में 81 रन देकर फिर से 4 विकेट झटके। इस तरह उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 8 विकेट अपने नाम किए।
श्रीदम पॉल ने दोनों पारियों में लगाया अर्धशतक
त्रिपुरा की ओर से श्रीदम पॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। उन्होंने पहली पारी में 86 रन और दूसरी पारी में 50 रनों की बढ़िया पारियां खेलीं। इसके अलावा त्रिपुरा के लिए बिक्रमजीत देबनाथ ने भी नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। त्रिपुरा की ओर से श्रीदम पॉल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक (फिफ्टी) लगाए। उन्होंने पहली पारी में 86 रन और दूसरी पारी में 50 रनों की बढ़िया पारियां खेलीं। इसके अलावा त्रिपुरा के लिए बिक्रमजीत देबनाथ ने भी नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
कर्नाटक की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी में कर्नाटक की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर यानी पहले स्थान पर बनी हुई है। कर्नाटक ने दो मैच जीतकर और दो मैच ड्रॉ खेलकर कुल 16 अंक हासिल किए हैं। इसके बाद हैदराबाद 14 अंकों के साथ दूसरे, सौराष्ट्र 13 अंकों के साथ तीसरे और पंजाब 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें
कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, डेट और टाइम नोट कर लीजिए
IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू हुआ चेंज, अब किस शहर में खेला जाएगा पहला मुकाबला
Latest Cricket News