भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल तीसरे दिन का खेल जारी है। इस मैच में अभी तक कई बार गेंद बदलने को लेकर विवाद देखने को मिला है। तीसरे दिन भी एक ऐसा मामला सामने आया जहां अंपायर ड्रिंक्स ब्रेक के बाद गेंद को बदलते हुए नजर आए। इस पूरे मामले को देख कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री गुस्से से लाल हो गए और इसके लिए उन्होंने जमकर अंपायर्स को खरी-खोटी सुनाई।
अंपायर्स पर भड़के रवि शास्त्री
दरअसल तीसरे दिन के पहले सेशन में एक घंटे का खेल पूरा हो चुका था और ऐसे में नियमों के मुताबिक अंपायर्स ने एक घंटे के बाद ड्रिंक्स ब्रेक का ऐलान किया। हर बार की तरह इस बार भी ये ब्रेक 5 मिनट का था। लेकिन जैसे ही ये ड्रिंक्स ब्रेक खत्म हुआ, तभी अंपायरों ने गेंद को बदलने का फैसला किया। जिस गेंद से इंग्लिश टीम गेंदबाजी कर रही थी, उसका शेप बिगड़ने के बाद अंपायर्स ने इसे बदलने का फैसला किया। लेकिन इसकी टाइमिंग पर रवि शास्त्री ने सवाल खड़े कर दिए।
कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री अंपायर्स के इस रवैए से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। दरअसल अंपायर जो मैदान पर बॉक्स लेकर आए थे उसमें से पांच गेंदें ऐसी थी जो गेंद का आकर चेक करने वाले गेज से पार नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर शास्त्री ने कहा कि जब इन 5 गेंदों का आकार सही नहीं है तो उन्हें बॉक्स में रखा ही क्यों गया है। उन्होंने भी इस बात पर जोर दिया कि इससे भी टाइम बर्बाद होता है।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान कई बार गेंद बदलने को लेकर हो चुका है बदलाव
आपको बता दें कि गेंद बदलने को लेकर लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भी काफी ड्रामा देखने को मिला था। इस वजह से दोनों दिन 90 ओवर का खेल भी पूरा नहीं हो पाया था। मुकाबले के दूसरे दिन बॉल को बदलने को लेकर अंपायर और शुभमन गिल के बीच काफी बहस भी हुई थी। दूसरे दिन इन्हीं सब वजहों से सिर्फ 75 ओवर का खेल हो पाया था।
यह भी पढ़ें
नितीश रेड्डी को लगी बेन स्टोक्स की गेंद, धड़ाम से मैदान में गिर पड़े; बदलना पड़ा हेलमेट
ऋषभ पंत ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रन चुराने के चक्कर में फेंका विकेट, देखें वीडियो
Latest Cricket News