1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन का बल्लेबाजी में अलग अवतार, ओपनिंग करते हुए जड़े 83 रन; पारी में लगाए 11 चौके और 3 छक्के

अश्विन का बल्लेबाजी में अलग अवतार, ओपनिंग करते हुए जड़े 83 रन; पारी में लगाए 11 चौके और 3 छक्के

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में अच्छा किया है। पहले बॉलिंग करते हुए उन्होंने तीन विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया है।

रविचंद्रन अश्विन- India TV Hindi
Image Source : TNPREMIERLEAGUE INSTAGRAM रविचंद्रन अश्विन

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम ने त्रिची ग्रैंड चोलास की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। अश्विन ने अपनी टीम को जिताने में अहम रोल अदा किया। खास बात ये रही कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से नहीं, बल्कि बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई। जबकि अश्विन अपनी बेहतरीन बॉलिंग के लिए फेमस हैं। त्रिची ग्रैंड चोलास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए। इसके बाद डिंडीगुल की टीम ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया।

अश्विन ने खेली 83 रनों की पारी

डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने पारी की शुरुआत से ही धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी। अश्विन ने विरोधी टीम के गेंदबाजों को नहीं बख्शा। उन्होंने 48 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के लगाए। अश्विन की पारी ने मैच को बिल्कुल एक तरफा बना दिया। उनके अलावा शिवम सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया। बाबा इंद्रजीत ने 29 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। त्रिची ग्रैंड चोलास के गेंदबाज बिल्कुल बेअसर साबित हुए और अच्छा करने में कामयाब नहीं हुए।

त्रिची ग्रैंड चोलास की टीम ने बनाए 140 रन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी त्रिची ग्रैंड चोलास की टीम के लिए वसीम अहमद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, सुरेश कुमार ने 23 रन बनाए। जफर जमाल ने 33 रन बनाए। इन प्लेयर्स की छोटी, लेकिन अहम पारियों के दम पर ही टीम 140 रन बनाने में सफल हो पाई।

डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए गेंदबाजों ने दिखाया दम

डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 28 देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट चटकाए। जी पेरियास्वामी के खाते में दो विकेट गए। इन गेंदबाजों के आगे त्रिची ग्रैंड चोलास की टीम के बल्लेबाज खुलकर स्ट्रोक नहीं लगा सके।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल ने दोहराया कोहली जैसा करिश्मा, कप्तानी के दूसरे मैच में ही इतिहास में दर्ज हुआ नाम

'पहले मत तय कर कुछ भी', गिल और पंत ने रन लेने के लिए बनाया ऐसा प्लान; वीडियो हुआ वायरल

Latest Cricket News