1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'पहले मत तय कर कुछ भी', गिल और पंत ने रन लेने के लिए बनाया ऐसा प्लान; वीडियो हुआ वायरल

'पहले मत तय कर कुछ भी', गिल और पंत ने रन लेने के लिए बनाया ऐसा प्लान; वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jul 02, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 02:10 am IST

भारतीय टीम के लिए पहले दिन शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक जड़ा है।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत- India TV Hindi
शुभमन गिल और ऋषभ पंत Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की। कप्तान गिल ने शतक लगाया है, तो वहीं जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा है। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया पहले दिन 310 रनों का स्कोर बना पाई। लेकिन उपकप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए।

ऋषभ पंत और गिल के बीच हुई बातचीत वायरल

ऋषभ पंत ने कहा कि बॉल बहुत ही सॉफ्ट हो गया है। आगे जा नहीं रहा है बिल्कुल। इस पर कप्तान शुभमन गिल कहते हैं कि अभी रन नहीं लेंगे इधर। फिर पंत कहते हैं कि देख लेंगे कॉल पर। पहले से ही मत तय कर कुछ भी। कॉल रखेंगे। फिर गिल कहते हैं कि निकलने पर रन लेते हैं। अब इन दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शुभमन गिल ने लगाया शतक

पहले दिन के बाद शुभमन गिल अभी क्रीज पर 114 रन बनाकर मौजूद हैं। वह रवींद्र जडेजा उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं और 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए थे। वहीं करुण नायर ने 31 रनों का योगदान दिया था। जबकि उपकप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 25 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल भी 2 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं।

क्रिस वोक्स ने हासिल किए दो विकेट

इंग्लैंड की तरफ से दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स ने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा ब्रायडन कार्स ने एक विकेट चटकाया। बेन स्टोक्स और शोएब बशीर के खाते में भी एक-एक विकेट गया।

यह भी पढ़ें:

कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने ठोक दी बैक टू बैक सेंचुरी, अब तक इतने भारतीय कप्तान कर चुके हैं ये कारनामा

51 साल पुराना कीर्तिमान एक झटके में ध्वस्त, यशस्वी जायसवाल ने सभी भारतीय प्लेयर्स को पछाड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल