1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ये कमाल करने वाले बने पहले भारतीय

रवींद्र जडेजा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ये कमाल करने वाले बने पहले भारतीय

रवींद्र जडेजा इंग्लैंड दौरे पर अच्छी फॉर्म में हैं और चौथे टेस्ट मैच में अंग्रेज गेंदबाजों के सामने डटे हुए हैं। उन्होंने फिफ्टी लगा दी है।

ravindra jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा निचले क्रम पर उतरकर बेहतरीन बल्लेबाजी करने में माहिर प्लेयर हैं और इसके अलावा वह अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। उनकी फील्डिंग का भी कोई सानी नहीं है। अब इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने टेस्ट सीरीज में लगातार अपना पांचवां शतक लगाया है।

रवींद्र जडेजा ने किया कमाल

रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अभी 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। वहीं इंग्लैंड में गेंदबाजी करते हुए वह पहले ही 34 विकेट ले चुके हैं। जडेजा पहले ऐसे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर किसी एक देश में (इंग्लैंड) टेस्ट में 1000+ रन और 30 + विकेट हासिल किए हैं। उनके पहले कोई भी भारतीय ऑलराउंडर विदेश के किसी भी देश में टेस्ट में 1000+ रन और 30 + विकेट नहीं ले पाया था।

जडेजा टेस्ट सीरीज में बल्ले से दिखाया दम

रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे, तब उन्होंने 89 और 69 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे टेस्ट में भी उनकी बैटिंग का जलवा कायम रहा। उन्होंने 72 रन और 61 रनों की पारियां खेली। चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 20 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टेस्ट सीरीज में वह अभी तक कुल 411 रन बना चुके हैं। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

भारतीय टीम के लिए ले चुके 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट

रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए साल 2012 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने भारतीय धरती पर गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई। फिर कई अहम मौकों पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का भी जौहर दिखाया है। जडेजा ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 84 टेस्ट मैचों में 3781 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 27 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 330 विकेट भी चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें:

3000+ रन बनाकर टीम इंडिया के नाम हुआ कीर्तिमान, इंग्लैंड में पहली बार हुआ ऐसा अजूबा

41 साल की उम्र में भी डिविलियर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News