1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WCL 2025: 41 साल की उम्र में भी डिविलियर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले खिलाड़ी

WCL 2025: 41 साल की उम्र में भी डिविलियर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले खिलाड़ी

 Published : Jul 27, 2025 08:03 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 12:43 am IST

WCL 2025 में एबी डिविलियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने में सफल रहे हैं।

ab de villiers - India TV Hindi
एबी डिविलियर्स Image Source : GETTY

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में रिटायरमेंट ले चुके प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में एबी डिविलियर्स ने 41 साल की उम्र में कमाल का प्रदर्शन किया है और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और शतक जड़ते हुए 123 रनों की पारी खेली है।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ दमदार पारी

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने 46 गेंदों में 123 रन बनाए हैं, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा जेजे स्मुट्स ने 85 रनों की पारी खेली। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम 241 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई है।

WCL में दो छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज

एबी डिविलियर्स ने WCL 2025 में ही इससे पहले इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ शतक जड़ा था। तब उन्होंने 51 गेंदों में 116 रन बनाए थे, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के लगाए थे। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के इतिहास में वह दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले WCL में कोई भी बल्लेबाज 2 शतक नहीं लगा पाया है।

एबी डिविलियर्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह मैदान के हर कोने में स्ट्रोक लगाने के लिए फेमस हैं। इसी वजह से फैंस प्यार से उन्हें 360 के नाम से भी बुलाते हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए 114 टेस्ट मैचों में 8765 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 9577 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1672 रन दर्ज हैं।

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है साउथ अफ्रीकी चैंपियंस की टीम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में साउथ अफ्रीकी चैंपियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत हासिल की है और एक मैच हारा है। 6 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 1.812 है। साउथ अफ्रीकी चैंपियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी कप्तान अभी तक नहीं कर पाया ऐसा कमाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ध्वस्त हुआ कीर्तिमान, इंग्लैंड ने हासिल की पहले नंबर-1 की पोजीशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल