1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ध्वस्त हुआ कीर्तिमान, इंग्लैंड ने हासिल की पहले नंबर-1 की पोजीशन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ध्वस्त हुआ कीर्तिमान, इंग्लैंड ने हासिल की पहले नंबर-1 की पोजीशन

 Published : Jul 27, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 06:06 pm IST

इंग्लैंड की टीम के लिए चौथे टेस्ट मैच की पहली बारी में बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम के लिए जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतक लगाए।

ben stokes- India TV Hindi
जो रूट और बेन स्टोक्स Image Source : GETTY

England Cricket Team: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभी 1-2 से पीछे है और दोनों टीमों के बीच अब मैनचेस्टर के मैदान पर चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिर भारतीय टीम 358 रनों पर ही सिमट गई। लेकिन इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया और पहली पारी में हिमालय जितना बड़ा 669 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने किया कमाल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ चौथी पारी में 600 रनों का आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया। अब इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने वाली टीम टीम बन गई है। उसने WTC में तीन बार 600+ रनों का स्कोर  बनाया है।

इंग्लैंड ने तीन टीमों का तोड़ा रिकॉर्ड

इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 600+ रनों का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के नाम था। तीनों ही टीमों ने संयुक्त रूप से WTC में 2-2 बार 600+ रनों का स्कोर बनाया था। अब इंग्लैंड की टीम ने इनका रिकॉर्ड तोड़कर पहले नंबर का स्थान हासिल कर लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने WTC में अभी तक एक-एक बार ही 600 प्लस का स्कोर बनाया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने वाली टीमें:

  • इंग्लैंड- 3 बार
  • श्रीलंका- 2 बार
  • साउथ अफ्रीका- 2 बार
  • न्यूजीलैंड- 2 बार
  • भारत- एक बार
  • ऑस्ट्रेलिया- एक बार

इंग्लैंड के लिए रूट और स्टोक्स ने लगाए शतक

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतक लगाए। रूट ने 150 रन और स्टोक्स ने 141 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 669 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 311 रनोंकी बढ़त मिली। अब भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड से अभी भी 88 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें:

केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रच दिया नया इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

700+ रन एक ही सीरीज में बनाकर गिल ने रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल