1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रच दिया नया इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रच दिया नया इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 27, 2025 05:30 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 05:30 pm IST

मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम इस वक्त दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। इस पारी में केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

KL Rahul & Shubman Gill- India TV Hindi
केएल राहुल & शुभमन गिल Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इस वक्त पांचवें दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम इस वक्त दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। दूसरी इनिंग में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। बिना कोई रन बनाए भारतीय टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 188 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दौरान दोनों ने 417 गेंदों का सामना किया और इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड में नया इतिहास रच दिया है। 

केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने रच दिया इतिहास

इंग्लैंड में एक साझेदारी के दौरान सबसे ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड इससे पहले राहुल द्रविड़ और संजय मांजरेकर के नाम था। उन दोनों के बीच 2002 में लीड्स टेस्ट मैच में 170 रनों की पार्टनरशिप हुई थी और इस दौरान उन्होंने 405 गेंदों का सामना किया था। अब ये रिकॉर्ड शुभमन गिल और केएल राहुल के नाम जुड़ गया है। इन दोनों ने 417 गेंदों का सामना किया है, इसके साथ ही उन्होंने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। उन्होंने 357 गेंदों का सामना किया था।

शतक लगाने से चूके केएल राहुल

चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केएल राहुल के पास शानदार शतक लगाने का मौका था लेकिन वह सेंचुरी लगाने से 10 रन दूर रह गए। वह 230 गेंदों पर 90 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए और उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एलबीडबल्यू आउट किया।

शुभमन गिल ने जड़ दिया शानदार शतक

वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस पारी में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने इस पारी में 228 गेंदों पर शतक पूरा किया है। भारतीय टीम फिलहाल इस पारी में इंग्लैंड से 98 रन पीछे है। गिल के साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। 85 ओवर के खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। इस मैच को बचाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को पांचवें दिन अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

यह भी पढ़ें:

बेन स्टोक्स की गेंद पर चकमा खा गए केएल राहुल, टूटने से बचा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

700+ रन एक ही सीरीज में बनाकर गिल ने रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल