1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी कप्तान अभी तक नहीं कर पाया ऐसा कमाल

शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी कप्तान अभी तक नहीं कर पाया ऐसा कमाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 27, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 06:51 pm IST

Shubman Gill: मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। वह 238 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

Shubman Gill World Record: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया है। इस पारी में गिल 103 रन बनाकर आउट हुए। इस शतकीय पारी के साथ ही गिल ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान यह डेब्यू टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज में वह 4 शतक लगा चुके हैं और गिल डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।

डेब्यू टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने ठोके 4 शतक

डेब्यू टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर सबसे ज्यादा शतक वारविक आर्मस्ट्रांग, ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ ने लगाए थे। इन सभी प्लेयर्स के नाम डेब्यू टेस्ट सीरीज में 3 शतक दर्ज हैं। वहीं शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद अपने पहले ही टेस्ट सीरीज में इतिहास रच दिया है। वह इस सीरीज में चार शतक की बदौलत 700 से अधिक रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैनचेस्टर में 35 साल के सूखे को खत्म किया है।

35 साल बाद मैनचेस्टर में भारतीय बल्लेबाज ने लगाया शतक

मैनचेस्टर में गिल से पहले आखिरी शतक सचिन तेंदुलकर के बल्ले से आया था। उन्होंने 1990 में इस मैदान पर शतक लगाया था। अब गिल ने इस कारनामे को दोहराया है। गिल ने 35 साल बाद इस सूखे को भी खत्म करते हुए इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल ने इस मैच में 228 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब शुभमन गिल के नाम हो गया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड यशसवी जायसवाल के नाम था। जायसवाल ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 712 रन बनाए थे।

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच का हाल

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत दो विकेट के साथ हुई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 417 गेंदों में 188 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें दिन बेन स्टोक्स ने इस साझेदारी को तोड़ा और केएल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 230 गेंदों में आठ चौके की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें:

केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रच दिया नया इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

700+ रन एक ही सीरीज में बनाकर गिल ने रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल