1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा की पत्नी रिबावा ने दिया चौंकाने वाला बयान, भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिबावा ने दिया चौंकाने वाला बयान, भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिबावा ने हाल में ही अपने एक ऐसा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के प्लेयर्स पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ravindra Jadeja And Rivaba- India TV Hindi
Image Source : PTI रवींद्र जडेजा और रिबावा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा जिनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं अब उनकी पत्नी रिबावा का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने हड़कंप जरूर मचा दिया है। रिबावा जडेजा जो गुजरात राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री हैं उन्होंने एक इवेंट के दौरान बोलते हुए दिए अपने बयान में कहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी विदेशी दौरों पर कई तरह की लतों से घिर जाते हैं जो खराब होती हैं।

मेरे पति इससे अलग रहते हैं

रिबावा जडेजा ने उस इवेंट में बोलते हुए कहा कि मेरे पति, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा क्रिकेट खेलने के लिए कई विदेशी दौरों पर जाते हैं जैसे लंदन, दुबई और ऑस्ट्रेलिया। इसके बाद भी आज तक उन्होंने कभी भी किसी बुरी लत को नहीं पकड़ा क्योंकि वह अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। बाकी की पूरी टीम कई तरह की लतों से ग्रसित रहती है, लेकिन उनपर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। आसपास का माहौल खराब होने के बाद भी उनके पति कभी किसी भी तरह की बुरी लत में नहीं पड़े। एक बार जब हम जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, तो जमीन से जुड़े रहना और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को याद रखना जरूरी है। अब रिबावा जडेजा का ये बयान सामने आने के बाद से हड़कंप जरूर मच गया है, जिसमें प्लेयर्स को लेकर इसे गंभीर आरोप के तौर पर देखा जा रहा है।

रवींद्र जडेजा के लिए काफी शानदार रहा है साल 2025

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के लिए साल 2025 बल्ले और गेंद दोनों से काफी शानदार रहा है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के बाद वनडे और टेस्ट में वह स्क्वाड का अहम हिस्सा बने हुए हैं। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इस साल बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया जिसमें इंग्लैंड के दौरे पर उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं आईपीएल के 19वें सीजन में रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे, जो एक काफी बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि वह पिछले कई सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा बने हुए थे।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल के सपोर्ट में उतरा टीम इंडिया का पूर्व दिग्गज, आईपीएल को लेकर नहीं है कोई चिंता

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम तैयार, अब इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

Latest Cricket News