1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल के सपोर्ट में उतरा टीम इंडिया का पूर्व दिग्गज, आईपीएल को लेकर नहीं है कोई चिंता

शुभमन गिल के सपोर्ट में उतरा टीम इंडिया का पूर्व दिग्गज, आईपीएल को लेकर नहीं है कोई चिंता

 Published : Dec 12, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 05:40 pm IST

IPL 2026: आईपीएल का ऑक्शन करीब है और सभी टीमें अपनी अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। इस बीच गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने शुभमन गिल के फार्म और टीम की रणनीति के बारे में बात की है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए नीलामी करीब है। इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की सीरीज के दो मैच हो चुके हैं। अभी तीन बाकी हैं। शुभमन गिल इस सीरीज के दौरान उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, जिसकी उम्मीद की जाती है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शुभमन गिल के सपोर्ट में सामने आए हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों में नहीं चला है गिल का बल्ला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल चार रन बनाकर आउट हो गए, वहीं दूसरे मैच में तो उनका खाता भी नहीं खुला और वे पहली ही बॉल पर आउट हो गए। इस बीच शुभमन गिल को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं और इस टीम के कोच हैं आशीष नेहरा। आशीष नेहरा ने दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर गिल के आंकलन करने को गलत बताया है। नेहरा ने यहां तक कहा कि अभी तो आईपीएल में करीब तीन महीने का वक्त है। अगर तीन सप्ताह का भी वक्त होता तो भी वे कतई ​चिंतित नहीं होते। उन्होंने ये भी बताया कि गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल नीलामी में किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। 

गिल की हो रही आलोचनाओं से आशीष नेहरा सहमत नहीं

आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि शुभमन गिल के फार्म को लेकर जल्दबाजी की जा रही है। नेहरा का कहना है कि टी20 फॉर्मेट लगातार उतार चढ़ाव वाला खेल है और दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी के बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा। नेहरा ने ये भी कहा कि भारत के पास विकल्पों की कमी नहीं है। नेहरा ने कहा कि अभी अभिषेक और गिल पारी का आगाज कर रहे हैं। इसके अलावा आपके पास साई सुदर्शन और रुतुराज गायकवाड भी हैं। अगर वे नहीं तो वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन का भी विकल्प है। नेहरा ने कहा कि एक दो मैचों के प्रदर्शन के बाद अगर खिलाड़ी को निकालने की बात होगी तो ये ठीक नहीं है। 

गुजरात के पास नीलामी के लिए काफी रकम बाकी

अबुधाबी में 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी को लेकर आशीष नेहरा ने कहा कि हमारी टीम काफी मजबूत है। गुजरात ने काफी कम खिलाड़ी रिलीज किए हैं, इसलिए कोर ​टीम ​बरकरार है। अभी की बात करें तो गुजरात केवल 5 ​ही खिलाड़ियों की जरूरत है ओर उनके पास 12.90 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। देखना होगा कि गुजरात की टीम 16 दिसंबर को किन प्लेयर्स पर निशाना साधती है। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम तैयार, अब इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

आईपीएल का हीरो, टीम इंडिया के लिए बन गया जीरो, जिद के आगे भी हार है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल