वर्ल्ड क्रिकेट में अभी सभी का ध्यान 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद मार्च महीने के आखिर में लगभग 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो सकता है। इसको लेकर फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अभी तक बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अब तक अपने होम ग्राउंड को लेकर फैसला ना लिया जाना है। वहीं अब आरसीबी की तरफ से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम जो उनका होम ग्राउंड है उसमें मैच खेलने या खेलने को लेकर एक आधिकारिक बयान सामने आया है।
हम सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस में और अधिक सफाई चाहते
आरसीबी ने जब पिछले साल पहली बार 18 सालों में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, तो उसके बाद बेंगलुरु पहुंचने पर वहां पर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम का स्वागत करने के लिए काफी अधिक संख्या में फैंस पहुंच गए थे, जिसके बाद भगदड़ होने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा कुछ नई गाइडलाइंस को तैयार किया गया, जिसके बाद अब आरसीबी की तरफ एक आधिकारिक बयान सामने आया है जिसमें ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार उन्होंने कहा है कि हम अपने फैंस के सामने घरेलू मैदान पर खेलने की इच्छा रखते हैं। हम यहां मैच होस्ट करने के लिए फैंस की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर उठाए कदमों को और भी बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं। अभी भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनपर ध्यान देने की जरूरत है और हम कुछ भी फैसला लेने से पहले भी स्टेकहोल्डर्स से इन पैरामीटर्स और इनपुट पर विचार कर रहे हैं।
अब गेंद आरसीबी के पाले में
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने 20 जनवरी को आईपीएल मैचों को होस्ट कराने को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमें राज्य सरकार की तरफ से सशर्त मंजूरी मिल गई है और उम्मीद है कि बिना शर्त के भी अनुमति मिल जाएगी। अब गेंद पूरी तरह से आरसीबी के पाले में है और मुझे उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी अपने सभी 7 घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी। अभी तक बातचीत पूरी तरह एकतरफा रही है। हम सभी ये बेंगलुरु में मैचों को फिर से आयोजित करने के लिए कर रहे हैं, फिर चाहे वह आईपीएल मैच हों या फिर इंटरनेशनल मुकाबले।
ये भी पढ़ें
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का करिश्मा, 25 रन बनाते ही रोहित-विराट का बड़ा मुकाम छू लिया
IND vs NZ: सूर्यकुमार का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा बाबर आजम का कीर्तिमान, 1774 दिन में जड़ा स्पेशल शतक
Latest Cricket News