A
Hindi News खेल क्रिकेट The Hundred 2026 Auction: इंग्लैंड में बजा भारतीय खिलाड़ियों का डंका, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को मिला खरीददार

The Hundred 2026 Auction: इंग्लैंड में बजा भारतीय खिलाड़ियों का डंका, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को मिला खरीददार

भारत की दो स्टार खिलाड़ियों को द हंड्रेड के ऑक्शन में खरीद लिया गया है। दीप्ति शर्मा ने ऑक्शन में धमाकेदार एंट्री की। उन्हें सनराइजर्स लीड्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

The Hundred 2026- India TV Hindi Image Source : AFP दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष

The Hundred 2026 Auction: इंग्लैंड की मशहूर 100 बॉल लीग द हंड्रेड के ऑक्शन में 2 भारतीय सितारों ने महफिल लूटी। भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सनराइजर्स लीड्स ने  27,500 पाउंड (करीब 34 लाख रुपये) में खरीदा, जिससे वह द हंड्रेड ऑक्शन में बिकने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। दीप्ति शर्मा के लिए यह ऑक्शन खास रहा, क्योंकि इससे पहले वह दो सीजन तक लंदन स्पिरिट के लिए खेल चुकी थीं और अब वह सनराइजर्स लीड्स के साथ अपनी जर्नी का आगाज करेंगी।

ऑक्शन में भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को मैनचेस्टर सुपर जायंट्सने 50,000 पाउंड (करीब 61 लाख रुपये) में अपने साथ जोड़ा। वह इस टीम में पहले से मौजूद भारतीय स्टार स्मृति मंधाना के साथ खेलती नजर आएंगी। टीम ने ऑक्शन से पहले ही स्मृति के अलावा ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मैग लैनिंग और इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को सीधे साइन कर लिया था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस बार ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया, जबकि जेमिमा रोड्रिगेज को पहले ही साउदर्न ब्रेव ने सीधे साइन कर लिया था। हालांकि, सभी भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत नहीं चमकी। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और युवा स्पिनर श्री चरणी को ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला और वे अनसोल्ड रह गईं।

खास होगा नया सीजन

द हंड्रेड 2026 का यह सीजन खास होगा क्योंकि पहली बार सभी 8 फ्रेंचाइजियां निजी स्वामित्व में खेलेंगी। ऑक्शन में कुल 178 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 28 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने पहले ही रिटेन या सीधे साइन कर लिया था। कुछ फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीमों से भी जुड़ी हैं। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स और MI लंदन पूरी तरह IPL टीमों के स्वामित्व में हैं। वहीं, GMR ग्रुप के पास साउदर्न ब्रेव में 49% हिस्सेदारी है। GMR ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक हैं।

कब शुरू होगा टूर्नामेंट

बता दें, द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में कुल 17 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें से 6 पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। लीग का छठा सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त तक चलेगा। वहीं, पुरुष खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 मार्च यानी गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

ICC का बड़ा ऐलान, लुटाए 1 अरब से ज्यादा रुपये, टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, पाकिस्तान को मिली इतनी रकम

IPL 2026: धोनी को लेकर CSK का बड़ा खुलासा, पूरा सीजन खेलने के सवाल पर कही बड़ी बात

Latest Cricket News