ICC T20 World Cup 2026 Prize Money: T20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता का 8 मार्च को ऐलान हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा कारनामा किया। टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बनी जिसने अपने खिताब का बचाव किया। यही नहीं, टीम इंडिया पहली टीम है, जिसने अपने घर में खिताब जीतने का कमाल किया है। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए 131 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया था। अब ICC ने भी प्राइज मनी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
दरअसल, ICC ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए खिलाड़ियों को 1 अरब रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी बांटी जाएगी। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सफल समापन के बाद ICC ने टूर्नामेंट के 11.25 मिलियन डॉलर यानी 103.46 करोड़ रुपये प्लेयर्स प्राइज मनी पूल के वितरण की पुष्टि की है।
ICC के मुताबिक, टीम इंडिया को विजेता टीम के तौर पर सबसे ज्यादा 2,639,423 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 24 करोड़ 28 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड को लगभग 13.9 करोड़ ($1,422,692) रुपये मिलेंगे। साउथ अफ्रीकी तीसरी सबसे ज्यादा रकम पाने वाली टीम है। साउथ अफ्रीका को 1,005,577 USD यानी लगभग 9 करोड़ 25 लाख रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारकर बाहर होने वाली इंग्लैंड की टीम को 9 करोड़ से थोड़े ही कम रुपये मिलेंगे। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम के खाते में 4 करोड़ 95 लाख रुपये की रकम जमा होगी।
पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा पाई थी। यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम ICC से मिलने वाली सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाली टॉप-5 टीमों में शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान को सिर्फ 4 करोड़ 81 लाख रुपये की रकम मिलेगी। कनाडा, ओमान और नामीबिया तीनों को सबसे कम रकम मिली है। तीनों टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं थी।
यह भी पढ़ें
PSL 2026 के शेड्यूल का पीसीबी ने किया ऐलान, 26 मार्च से होगा आगाज तीन मई को खेला जाएगा फाइनल
वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्मी स्टाइल में घर पहुंचे शिवम दुबे, सफर के दौरान जानें किसे दिया धोखा
संपादक की पसंद